सेवाविस्तार नहीं, 55 साल में हो सेवानिवृत्ति : रीता

जागरण संवाददाता, बिलासपुर : बीए, बीएड, एलटी प्रशिक्षित बेरोजगार संघ ने प्रदेश में कर्मचारियों के सेव

By Edited By: Publish:Mon, 02 Mar 2015 05:33 PM (IST) Updated:Mon, 02 Mar 2015 05:33 PM (IST)
सेवाविस्तार नहीं, 55 साल में हो सेवानिवृत्ति : रीता

जागरण संवाददाता, बिलासपुर : बीए, बीएड, एलटी प्रशिक्षित बेरोजगार संघ ने प्रदेश में कर्मचारियों के सेवाविस्तार का कड़ा विरोध किया है। संघ ने सरकार से इसे बंद करने का आग्रह किया है और प्रशिक्षितों को रोजगार देने की मांग उठाई है। संघ की जिला प्रधान रीता देवी चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार इस प्रक्रिया को बंद करे। ऐसा होने से शिक्षित बेरोजगार युवाओं के साथ अन्याय कर रही है। इसके साथ ही पात्र कर्मचारी भी पदोन्नति की राह ताकते रहते हैं। हर साल औसतन एक हजार कर्मचारी सेवानिवृत्त होते हैं। इन कर्मचारियों के वेतन, भत्ते पर सरकार जितनी राशि व्यय करती है, उतने में दस से 15 हजार कर्मचारियों को रोजगार मिल सकता है। वर्तमान में एक अधिकारी से एक लाख से डेढ़ लाख तक व तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तीस से सत्तर हजार रुपये मासिक वेतन ले रहे हैं। ऐसे में सरकार सेवाविस्तार न देकर बेरोजगारों को कम वेतन देकर भी काम चला सकती है। युवा पढ़ाई में मेहनत और भारी राशि व्यय करने के बाद भी नौकरी को तरस रहे हैं, जिससे बेरोजगारों के साथ ही उनके परिवार भी मानसिक व आर्थिक परेशानी से जूझ रहे हैं। सरकार को कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 58 से घटाकर 55 साल करनी चाहिए। केंद्र सरकार ने राज्य को चालीस हजार छह सौ पच्चीस करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। इससे सरकार को सेवाविस्तार वाले कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर मिलने वाले लाभ देने में दिक्कत नहीं आएगी। उन्होंने सरकार से आग्रह कि बेरोजगारों के हित में फैसले लिए जाएं।

chat bot
आपका साथी