गुणों का भंडार है लहसुन

आयुर्वेद में लहसुन को चमत्कारिक दवा माना जाता है। लहसुन की गंध से मच्छर भी दूर भागते हैं। पेट की खराबी से लेकर डाइबिटीज, ठंड और यहां तक कि कैंसर तक में लहसुन बहुत फायदेमंद माना जाता है। लहसुन खाने में इस्तेमाल होने वाला एक पदार्थ नहीं है, बल्कि एक

By Babita kashyapEdited By: Publish:Wed, 03 Feb 2016 03:10 PM (IST) Updated:Wed, 03 Feb 2016 03:16 PM (IST)
गुणों का भंडार है लहसुन

आयुर्वेद में लहसुन को चमत्कारिक दवा माना जाता है। लहसुन की गंध से मच्छर भी दूर भागते हैं। पेट की खराबी से लेकर डाइबिटीज, ठंड और यहां तक कि कैंसर तक में लहसुन बहुत फायदेमंद माना जाता है। लहसुन खाने में इस्तेमाल होने वाला एक पदार्थ नहीं है, बल्कि एक गुणकारी दवा है।

इसमें जुकाम, फ्लू, उच्च रक्तचाप (हाई लडप्रेशर) और कैंसर से बचाव के गुण पाए जाते हैं। आइए जानें क्या है लहसुन खाने के फायदे।

दिल के लिए लाभप्रद: लहसुन आपके शरीर में बैड कोलेस्टेरॉल का स्तर कम करता है। इससे आपका दिल हमेशा सेहतमंद रहता है। लहसुन शरीर में गुड कोलेस्टेरॉल के स्तर को बढ़ाने का भी काम करता है।

उच्च रक्तचाप या हाई ब्लडप्रेशर को दूर करने में भी लहसुन काफी फायदेमंद होता है। हाई बीपी के मरीज अगर हर दिन लहसुन का सेवन करें।

रक्त संचार रहता है दुरुस्त: जिन लोगों का खून गाढ़ा होता है लहसुन उनके लिए भी बहुत फ ायदेमंद है। यह शरीर में रक्त प्रवाह को सुचारु बनाए रखता है।

chat bot
आपका साथी