डाइटिंग के बाद भी नही घट रहा है वजन तो अपनाये ये जापानी नुस्खा

क्या आप जानते हैं कि जापानी लोग अपना वजन कैसे घटाते हैं, अगर नहीं तो आपको जानकर आश्चर्य होगा वो वजन घटाने के जापानी नुस्खे काम काम में लेते हैं।

By Babita kashyapEdited By: Publish:Fri, 11 Nov 2016 04:00 PM (IST) Updated:Fri, 11 Nov 2016 04:03 PM (IST)
डाइटिंग के बाद भी नही घट रहा है वजन तो अपनाये ये जापानी नुस्खा

मोटापा आज कल हर किसी के लिये समस्या बना हुआ है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक हर कोइ बढ़े हुए वजन से परेशान हैं। वजन घटाने के लिये कोई जिम जाता है तो कोई डाइटिंग करता है। इसके बाद भी बहुत से लोगों का वजन कंट्रोल नहीं होता है। क्या आप जानते हैं कि जापानी लोग अपना वजन कैसे घटाते हैं, अगर नहीं तो आपको जानकर आश्चर्य होगा वो वजन घटाने के जापानी नुस्खे काम काम में लेते हैं। इसे असा कहा जाता है।

विशेषज्ञ भी मानते हैं कि ये वजन कम करने का सांइटिफिक और अचूक उपाय है। जिसके नियमित इस्तेमाल से वजन कम होना तय है। जिस तरह हमारे यहां ज्यादातर लोग दिन की शुरुआत नींबू पानी या फिर चाय से करते हैं, उसी तरह जापान में लोग दिन की शुरुआत गुनगुने पानी और केले से करते हैं। विशेषज्ञों की मानें तो गुनगुना पानी मेटाबॉलि'म को बढ़ाता है।

मेटाबॉलि'म दुरुस्त होने से फैट जल्दी बर्न होता है और वजन घटाने में मदद मिलती है, लेकिन इससे कमजोरी हो सकती है। ऐसे में केला खाना फायदेमंद होता है। केला खाने से एनर्जी मिलती है और पेट भी भरा हुआ महसूस होता है। इससे समय-समय पर कुछ खाने का मन नहीं करता। वजन कंट्रोल होने का ये एक बहुत बड़ा कारण है। आप सिर्फ सुबह उठते ही एक गिलास गुनगुना पानी पिएं। उसके बाद आधे घंटे तक वॉक करें।

अब दो केले खाएं। इस उपाय को नियमित रूप से करें। इससे वजन तो कम होगा ही। साथ ही अन्य फायदे भी होंगे। इससे इंफेक्शन का खतरा कम होता है और कई बीमारियों से बचाव होता है। पेट से जुड़ी परेशानियां दूर हो जाती हैं। बॉडी टॉक्सन्सि दूर हो जाते हैं, जिससे त्वचा पर निखार आता है। कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में मददगार है।

chat bot
आपका साथी