क्या वाकई फायदेमंद होती है ग्रीन टी?

क्या आपको मालूम हैं कितनी फायदेमंद होती है ग्रीन टी हमारी सेहत के लिये और क्या वाकई इससे वजन कम होता है?

By Babita kashyapEdited By: Publish:Mon, 18 Jul 2016 12:58 PM (IST) Updated:Mon, 18 Jul 2016 01:09 PM (IST)
क्या वाकई फायदेमंद होती है ग्रीन टी?

स्वास्थ्य के प्रति जागरुक हो रहे लोग अब ग्रीन टी का सेवन करने लगे हैं। क्या आपको मालूम हैं कितनी फायदेमंद होती है ग्रीन टी हमारी सेहत के लिये और क्या वाकई इससे वजन कम होता है?

इस पर हुए शोध के अनुसार लगातार दो सप्ताह तक ग्रीन टी का सेवन करने से आपका वजन

डेढ़ किग्रा. तक कम हो सकता है। आइये आपको बताते हैं कि ये वजन कैसे कम करती है और क्या हैं इसके फायदे।

कब और कैसे करें इसका सेवन-

-खाना खाने से एक घंटा पहले इसका सेवन करने से ये भूख को नियंत्रित करता है, जिससे मोटापा कम होता है।

- अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो भोजन के बाद इसका सेवन करने से आपकी पाचन शक्ति मजबूत होगी और इसमें उपस्थित पोषक तत्व आपका वजन कम करने में मददगार होंगे।

-सुबह-सुबह खाली पेट इसके सेवन से आसानी से वजन कम किया जा सकता है।

-दिन में 2-3 बार इसका सेवन करें।

क्या हैं इसके फायदे-

-प्रतिदिन इसके सेवन से मुंह के कैंसर में लाभ होता है। कैंसर मरीजों के लिये ये बहुत फायदेमंद हैं, उन्हें प्रतिदिन इसका सेवन जरूर करना चाहिये।

- ग्रीन टी पीने से त्वचा सुंदर बनती है और बाल भी स्वस्थ होते हैं।

- इससे हृदय स्वस्थ रहता है और मोटापा भी कम होता है।

- एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ग्रीन टी हमारे शरीर की इम्युनिटी बढ़ाती है।

-ग्रीन टी शरीर को तरोताजा ओर हेल्दी रखने के साथ-साथ वजन को भी नियंत्रित करती है।

-इससे पाचन तंत्र भी ठीक रहता है।

पढ़ें: क्या आप जानती हैं कि हर तीन माह में बदल देना चाहिये कुकिंग ऑयल?

मोटापे से परेशान लोगों के लिये कुछ और घरेलू उपाय भी हैं जिन्हें अपनाकर वजन को कम किया जा सकता है।

1. खाली पेट 2 लहुसन की कलियां खाने से भी वजन नियंत्रित रहता है।

2. तुलसी के पत्तों के रस में शहद मिलाकर पीने से भी वजन कम होता है।

3 चावलों से निकाले गये मांड में सेंधा नमक मिलाकर पीने से मोटापा कम होता है।

4. भोजन में काली मिर्च का प्रयोग करने से शरीर में वसा नही बढ़ती जिससे मोटापा नियंत्रित रहता है।

5. मट्ठे का सेवन भी वजन को नियंत्रित रखता है।

6. मोटापा घटाने के लिय भोजन में मेथी का प्रयोग करें।

7. गेहूं की जगह जौ के आटे से बनी रोटियों का सेवन करें।

8. प्रतिदिन खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में 10 ग्राम शहद और 10 ग्राम नींबू का रस मिलाकर पीने से मोटापा कम होता है।

पढ़ें: स्वाद, स्वास्थ्य और सौंदर्यवद्र्धक भी है भुट्टा

पढ़ें: ..तो ये है जापानियों की लंबी उम्र का राज

chat bot
आपका साथी