चार का चमत्कार

बादाम ंवर्र्षो से मांएं अपने छोटे बच्चों को बादाम खिलाती आ रही हैं, ताकि बच्चों के मस्तिष्क का समुचित विकास हो सके। बादाम में कैल्शियम भी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। साथ ही इसमें कई अन्य पोषक तत्व जैसे विटामिन-ई, बी-6 राइबोफ्लेविन, नियासिन, थियामिन, फॉलेट और पैंटोथेनिक

By Edited By: Publish:Sat, 01 Mar 2014 12:29 PM (IST) Updated:Sat, 01 Mar 2014 12:29 PM (IST)
चार का चमत्कार

बादाम

ंवर्र्षो से मांएं अपने छोटे बच्चों को बादाम खिलाती आ रही हैं, ताकि बच्चों के मस्तिष्क का समुचित विकास हो सके। बादाम में कैल्शियम भी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। साथ ही इसमें कई अन्य पोषक तत्व जैसे विटामिन-ई, बी-6 राइबोफ्लेविन, नियासिन, थियामिन, फॉलेट और पैंटोथेनिक एसिड प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। यही नहीं इसमें कई मिनरल्स जैसे मैंग्नीज, मैग्नेशियम, कॉपर, आयरन, फॉस्फोरस, जिंक और पोटैशियम पाए जाते हैं। बादाम ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है। साथ ही वजन नियंत्रित करने में भी काफी सहायक है। इसमें मिलने वाले पोषक तत्व हमारे हृदय को भी सेहतमंद रखते हैं। इसमें काफी मात्रा में फाइबर भी पाया जाता है, जो कब्ज को दूर करने में सहायक है।

काजू

किडनी के आकार का यह नट हमें फैट, कैल्शियम और पर्याप्त मात्रा में मिनरल्स, विटामिन्स और प्रोटीन प्रदान करता है। काजू के सेवन से ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है। साथ ही हृदय के क्रियाकलाप भी सही तरीके से संचालित होते हैं। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स से शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसके अलावा यह हमारी हड्डियों को मजूबत बनाने में भी मदद करता है। काजू के सेवन से शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऊर्जा भी प्राप्त होती है।

पिस्ता

कुछ भारतीय खाद्य और पेय पदार्थ पिस्ता डाले बगैर लजीज नहीं बनते। जायके के अलावा पिस्ता में पर्याप्त मात्रा में स्वास्थव‌र्द्धक फैट और प्रोटीन पाया जाता है। इसका सेवन दिल की सेहत के लिए काफी लाभप्रद है। इसमें मिनरल्स, विटामिन्स और फाइबर भी पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं।

अखरोट

अपने गुणों के कारण अखरोट को नट्स का राजा कहा जाता है। इसमें तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे कैल्शियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस, मैंग्नीज, कॉपर, मैग्नीशियम और कई विटामिन्स भी। अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो दिल को दुरुस्त रखता है। इसके अलावा अखरोट अस्थमा की रोकथाम, कोलेस्ट्राल को नियंत्रित करने और शरीर की रोग प्रतिरोधक शक्ति को भी बढ़ाने में सहायक है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो हमारे मस्तिष्क के क्रिया-कलाप को सुचारु रूप से संचालित करते हैं।

अपने खानपान में इन नट्स को स्थान अवश्य दें। थोड़ी मात्रा में इनका सेवन पर्याप्त ऊर्जा प्रदान करता है। आप चाहें तो इनका प्रयोग सलाद में, पेय पदार्र्थो में या अन्य मीठे व्यंजनों में कर सकती हैं। आइसक्रीम और लस्सी में भी मेवे डालकर इनका सेवन किया जा सकता है।

chat bot
आपका साथी