रहें कूल

गर्मियां अपने शबाब पर हैं। इस मौसम को खुशगवार बनाने के लिए आपके लिए कुछ खास टिप्स... घमौरियां हो जाएं तो

By Babita kashyapEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2015 03:27 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2015 03:30 PM (IST)
रहें कूल

गर्मियां अपने शबाब पर हैं। इस मौसम को खुशगवार बनाने के लिए आपके लिए कुछ खास टिप्स...

घमौरियां हो जाएं तो

इस मौसम में त्वचा पर निकलने वाली घमौरियां बहुत ज्यादा परेशान करती हैं। इनकी वजह से भी बहुत से लोगों के व्यवहार में चिड़चिड़ापन आ जाता है। घमौरियों से बचने के लिए सुबह-शाम स्नान अवश्य करें। प्रभावित स्थान पर बर्फ के टुकड़े रगडें़। घमौरियां होने पर प्रिक्ली हिट टेल्कम पाउडर का इस्तेमाल फायदेमंद साबित होता है।

आंखों को मिलेगी ठंडक

यदि आपको आंखों में जलन महसूस होती है तो दो टीस्पून खीरे के रस में एक टीस्पून मिल्क पाउडर मिलाएं। इस पेस्ट को आंखें बंदकर पलकों पर लगाएं। करीब पांच-सात मिनट बाद ठंडे पानी से साफ कर लें। इससे आंखों को ठंडक मिलेगी। आप चाहें तो खीरे को ठंडा करके इसके गोल टुकड़े भी आंखों पर रख सकती हैं। इससे भी आंखों को आराम मिलेगी। साथ ही आंखों के आसपास के काले घेरों से भी राहत मिलती है।

खिलती है कैप्री

फैशन एक्सपट्र्स का कहना है कि आजकल के मौसम में कैप्री भी बहुत खिलती है। यह आप पर निर्भर करता है कि आप ब्लू कैप्री पहनना चाहती हैं या फिर थोड़ा हटकर ट्राई करने में यकीन करती हैं। अगर आपको रंगों से खेलने का शौक है तो आप रूटीन कलर्स से हटकर ब्लू के कई शेड्स, आरेंज, पर्पल, लाईम, यलो, ग्रीन और रेड कलर्स की कैप्री खरीद सकती हैं।

जब घर से बाहर निकलें

- स्कॉर्फ, कैप, हैट या छतरी लेकर निकलें।

- सूती और फुल आस्तीन वाले कपड़े पहनें। गर्मी के मौसम में सिंथेटिक कपड़े नुकसान पहुंचा सकते हैं।

- अच्छी क्वालिटी की सनस्क्रीन क्रीम या लोशन अवश्य इस्तेमाल करें।

- बढिय़ा क्वालिटी के सनग्लास अवश्य लगाएं।

- ठंडे पानी की बोतल साथ में जरूर रखें।

- हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए बाहर निकलने से पहले कम से कम दो गिलास पानी जरूर पिएं। साथ ही अपने खानपान में तरल पदार्थों की मात्रा बढ़ा दें।

ब्लडप्रेशर की शिकायत है तो

यह मौसम हाई और लो ब्लडप्रेशर वाले लोगों के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है। लो ब्लडप्रेशर वाले लोगों की सांसों की गति धीमी पड़ जाती है। इस वजह से उन्हें चक्कर आना, अत्यधिक थकान, आंखों के आगे अंधेरा छाना जैसी समस्याएं परेशान करने लगती हैं। इसी तरह हाई ब्लडप्रेशर वाले लोगों को गर्मी के प्रकोप चलते बेचैनी और घबराहट सरीखे लक्षण प्रकट होने लगते हैं। इन स्वास्थ्य समस्याओं से बचने के लिए खानपान संतुलित रखें और नियमित रूप से अपना ब्लड प्रेशर चेक करवाती रहें।

गीतिका डी.

chat bot
आपका साथी