एंटीबायोटिक बढ़ा सकता है संक्रमण

एंटीबायोटिक रोगाणुओं को विकसित होने का मौका देते हैं। इसके कारण आंत में लाभकारी बैक्टीरिया की मौजूदगी में कमी आती है।

By Babita kashyapEdited By: Publish:Thu, 05 May 2016 02:54 PM (IST) Updated:Thu, 05 May 2016 03:05 PM (IST)
एंटीबायोटिक बढ़ा सकता है संक्रमण

सैन फ्रांसिस्को। किसी भी तरह के बैक्टीरियल संक्रमण से बचने के लिए एंटीबायोटिक का इस्तेमाल जरूरी होता है। लेकिन ताजा शोध में कहा गया है कि एंटीबायोटिक संक्रमण के खतरे को बढ़़ा सकता है।

कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने एंटीबायोटिक के सेवन के बाद गट या आंत में होने वाली प्रतिक्रिया पर अध्ययन के बाद यह चौंकाने वाला दावा किया है। उनका कहना है कि एंटीबायोटिक रोगाणुओं को विकसित होने का मौका देते हैं। इसके कारण आंत में लाभकारी बैक्टीरिया की मौजूदगी में कमी आती है।

बडी आंत में पानी को सोखने में कारगर जीवाणुओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। यह जीवाणु फाइबर से एसिड में तब्दील करता है। बडी आंत में पानी की उपस्थिति के कारण ऑक्सीजन की मात्रा भी ज्यादा रहती है, जिससे सालमोनेला के विकास के लिए अनुकूल माहौल तैयार होता है। इससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।दिमाग को नुकसान पहुंचाती हैं एंटीबायोटिक दवाएं

chat bot
आपका साथी