प्रेगनेंट महिलाएं अक्सर करती हैं ये गलतियां

गर्भवती महिलायें अक्सर कुछ गलतियां कर देती हैं जिसकी वजह से मां और बच्चे दोनों को नुकसान उठाना पड़ सकता है आखिर क्या हैं ये गलतियां

By Babita kashyapEdited By: Publish:Fri, 10 Jun 2016 10:54 AM (IST) Updated:Fri, 10 Jun 2016 11:14 AM (IST)
प्रेगनेंट महिलाएं अक्सर करती हैं ये गलतियां

घर में किसी महिला के गर्भवती होने की बात जैसे ही पारिवारिक सदस्यों को पता चलती हैं तो सबके मन में एक खुशी की लहर दौड़ जाती है। बड़े बुजुर्ग अपनी सलाह देने लगते हैं और गर्भवती महिला का विशेष ख्याल रखा जाता है। लेकिन इसके बावजूद भी अंजाने में गर्भवती महिलाओं से कुछ गलतियां हो जाती है। आखिर क्या हैं ये गलतियां-

1. प्रेगनेंसी में कभी भी डॉक्टर की सलाह के बिना कोई भी दवा नही लेनी चाहिये। सिर्फ उन्हीं दवाओं का सेवन करें जो डॉक्टर ने प्रेस्क्रिप्शन में दी हैं। कोई भी समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर से मिले। डॉक्टर का इमरजेंसी नंबर हमेशा अपने मोबाइल में सेव कर लें, जिससे कठिन परिस्थतियों में डॉक्टर से बात की जा सके।

2. गर्भवती महिलाओं को दिन में 1800-2000 कैलोरी की ही जरूरत होती है। इसके लिये उन्हें सिर्फ 300 कैलोरी ही अतिरिक्त लेने की जरूरत है न कि दुगुनी। ज्यादा खाने से वजन बहुत बढ़ जायेगा और डिलीवरी के बाद वजन कम करना बहुत मुश्किल हो जायेगा। जिससे डायबीटिज आदि की समस्या भी हो सकती है।

3. अगर आप कामकाजी हैं और घर व ऑफिस के काम में बैलेंस बनाने के लिए अगर नींद कम ले रही हैं तो ये आपकी प्रेगनेंसी पर भारी पड़ सकता है। इस अवस्था में आपके शरीर में कई सारे हार्मोनल बदलाव होते हैं। कम नींद लेने से आपको थकान महसूस हो सकती है। घर में आराम करने का समय भी निकाले इसके लिये घरेलू कार्यो के लिये मेड रखें या परिवार वालों की मदद लें। ऑफिस में भी काम के बीच में बॉस की आज्ञा लेकर थोड़ी देर आराम करने का वक्त लें।

पढ़ें: प्रेगनेंट वूमेन के कमरे में Cute Baby की तस्वीर लगाने से पहले ये पढ़ लें

4) अपने बेबी-बंप पर भी ध्यान दे, अक्सर कामकाजी महिलायें काम में व्यस्त रहने के कारण इस पर ध्यान ही नहीं दे पाती। उनका ध्यान बेबी बंप पर तभी जाता है जब बच्चा कोई मूवमेंट करता है। प्रेगनेंसी में जरूरी है कि पेट पर प्यार से हाथ फेरकर बच्चे को दुलार करें और प्यार से बात करें। इस तरह से बच्चे और मां के बीच का जुड़ाव और गहरा होगा।

5) अपनी मनपसंद की हर चीज खायें बीमारों की तरह खाने से परहेज न करें। पसंदीदा चीज न मिलने पर आपको स्ट्रेस भी हो सकता है। इसलिये खट्टïा, मीठाए चटपटा जो मन करे खाये। लेकिन खाते समय मात्रा का अवश्य ध्यान रखें।

पढ़ें: मां बनने वाली हैं

6) प्रेगनेंसी के शुरुआती दिनों से ही एक्सरसाइज करें। एक्सरसाइज करने से तनाव कम होता है, ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और शरीर डिलीवरी के लिये तैयार होता है। लेकिन ये जरूरी है कि ऐसी अवस्था में एक्सरसाइज करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। एक्सरसाइज के अलावा आप योगा भी कर सकती है।

7. डिलीवरी से पहले ही हॉस्पिटल और क्लिीनिक का चुनाव कर लें और वहां मिलने वाली सुविधाओं के बारे में पहले ही पता कर लें।

8. प्री डिलीवरी क्लास भी ज्वॉइन कर लें। इस समय मां के मन में बहुत से सवाल उठते हैं। ये क्लास इसी लिये शुरु की गयी हैं जिससे मां को उसके मन में उठ रहे सवालों का जवाब मिल सके। ये क्लास प्रेगनेंसी के शुरुआती दिनों में ज्वाइन की जा सकती है।

पढ़ें: गर्भावस्था में सही हो खानपान

chat bot
आपका साथी