सीमाओं की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे प्रदेश के युवा : राज्यपाल

राज्यपाल प्रो. कप्तान ¨सह राज्यपाल प्रो. कप्तान ¨सह सोलंकी ने तेजली खेल परिसर में आयोजित 72वें राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर ध्वजारोहण किया। परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। परेड का नेतृत्व अंबाला के सहायक पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन ने किया। विद्याíथयों ने देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुति दी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Aug 2018 01:34 AM (IST) Updated:Fri, 17 Aug 2018 01:34 AM (IST)
सीमाओं की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे प्रदेश के युवा : राज्यपाल
सीमाओं की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे प्रदेश के युवा : राज्यपाल

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : राज्यपाल प्रो. कप्तान ¨सह सोलंकी ने तेजली खेल परिसर में आयोजित 72वें राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर ध्वजारोहण किया। परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। परेड का नेतृत्व अंबाला के सहायक पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन ने किया। विद्याíथयों ने देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुति दी।

राज्यपाल ने कहा कि 71 साल पहले वर्ष 1947 में इसी शुभ दिन की पावन बेला में स्वतंत्रता सेनानियों के साथ हर भारतवासी का आजादी पाने का सपना साकार हुआ था।

हरियाणा के वीरों ने आजादी के बाद भी देश की सीमाओं की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सेना में हर दसवां सैनिक हरियाणा से है। यहां के सैनिकों ने 1962, 1965, 1971 के विदेशी आक्रमणों व कारगिल युद्ध के दौरान वीरता की नई मिसाल पेश की थी।

------

22 पदक जीत बढ़ाया प्रदेश का मान

21वें राष्ट्रमंडल खेलों में हमारे खिलाडि़यों ने 22 पदक जीतकर देश व प्रदेश का मान बढ़ाया है। सभी राजकीय महाविद्यालयों में नि:शुल्क वाई-फाई सुविधा दी जा रही है। स्किल इंडिया को अपनाते हुए हरियाणा नेशनल वोकेशनल एजुकेशनल क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क शुरू करने वाला पहला राज्य है। हरियाणा कौशल विकास मिशन के तहत हर साल एक लाख 15 हजार युवाओं को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य है। सक्षम युवा बेरोजगार योजना के तहत अब तक 42 हजार युवाओं को विभिन्न विभागों में कार्य दिया गया है।

chat bot
आपका साथी