¨हदी आंदोलन में मातृभूमि की रक्षा करने वालों को किया सम्मानित

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : शहरी स्थानीय निकाय, महिला एवं बाल विकास व सूचना, जन संपर्क एवं भ

By JagranEdited By: Publish:Fri, 29 Sep 2017 03:01 AM (IST) Updated:Fri, 29 Sep 2017 03:01 AM (IST)
¨हदी आंदोलन में मातृभूमि की रक्षा करने वालों को किया सम्मानित
¨हदी आंदोलन में मातृभूमि की रक्षा करने वालों को किया सम्मानित

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : शहरी स्थानीय निकाय, महिला एवं बाल विकास व सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग की मंत्री कविता जैन ने ¨हदी आंदोलन-1957 के दौरान मातृभाषा की रक्षा करने के लिए महत्वपूर्ण योगदान देने वाले 10 देशभक्तों को सम्मानित किया। सम्मानित किए जाने वाले देशभक्तों में शशिकला शर्मा निवासी ग्रीन पार्क यमुनानगर, सरबती देवी निवासी गांव मंधार, शकुंतला देवी गांव अलाहर, बस्ती राम गांव अलाहर, सत्य प्रकाश गर्ग निवासी देवी भवन बाजार जगाधरी, जगदीशचंद्र निवासी लेबर कालोनी यमुनानगर, धर्मपाल गांव मंधार, वैद्य राम लाल निवासी प्रेम नगर यमुनानगर, सुमेरचंद ¨सगला निवासी खिजराबाद और ओम प्रकाश वर्मा गांव रायपुर शामिल है। सभी को शाल व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। शशीकला शर्मा की ओर से उनके पुत्र डॉ. हर्ष शर्मा ने सम्मान प्राप्त किया।

कविता जैन ने कहा कि हरियाणा सरकार ने ¨हदी आंदोलन-1957 में भाग लेने वाले लोगों को सम्मानित करने करने अच्छी शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि ऐसे महान लोगों की वजह से आज ¨हदी हमारे देश की राष्ट्रभाषा है। इन महान विभूतियों ने हिन्दी भाषा को बचाने के लिए न केवल आंदोलन किया, बल्कि जेलों में भी गए। इस अवसर पर लोक सभा के सांसद रतन लाल कटारिया, हरियाणा समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्षा रोजी आनंद मलिक,नगर निगम की मेयर सरोजबाला, हरकोफेड के चेयरमैन रामेश्वर चौहान, भाजपा के जिलाध्यक्ष महेन्द्र खदरी, पुलिस अधीक्षक राजेश कालिया, नगर निगम के आयुक्त गिरीश अरोड़ा, जगाधरी के एसडीएम भारत भूषण कौशिक, बिलासपुर के एसडीएम नवीन आहूजा, नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर पवन बिट्टू, भाजपा के जिला महामंत्री राजेश सपरा, पार्षद संगीता ¨सघल आदिथे।

chat bot
आपका साथी