क्षेत्र की मांगों को पूरा नहीं कर पाई सरकार : ढांडा

संस, रादौर : भाजपा सरकार में क्षेत्र की पुरानी मांगें आज तक पूरी नहीं हुई है। भाजपा सरक

By JagranEdited By: Publish:Sun, 30 Apr 2017 12:55 AM (IST) Updated:Sun, 30 Apr 2017 12:55 AM (IST)
क्षेत्र की मांगों को पूरा नहीं कर पाई सरकार : ढांडा
क्षेत्र की मांगों को पूरा नहीं कर पाई सरकार : ढांडा

संस, रादौर : भाजपा सरकार में क्षेत्र की पुरानी मांगें आज तक पूरी नहीं हुई है। भाजपा सरकार के प्रतिनिधि आए दिन क्षेत्र के लोगों की मांगें पूरी कराने के दम भरते है, जबकि स्थिति इसके विपरीत है। भाजपा की घोषणा के अनुसार आज तक यमुना नदी पर पुल का निर्माण नहीं कराया गया।

ये शब्द कांग्रेस प्रदेश सचिव सुरेश ढांडा ने शनिवार को कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में कहे। उन्होंने कहा कि ढाई वर्ष पूर्व सरकार ने रादौरी गांव में सरकारी कॉलेज बनवाने की घोषणा की थी। जिसका कार्य वर्षो बाद भी शुरू नहीं हो पाया है। जिस कारण क्षेत्र के बच्चे उच्च शिक्षा के लिए यमुनानगर, कुरुक्षेत्र व अन्य शहरों में शिक्षा ग्रहण क रने के लिए धक्के खा रहे हैं। रादौर में कोई स्टेडियम नहीं है। जिसका युवाओं को खेलने के लिए कोई ग्राऊंड नहीं मिल पा रहा है। पार्क नहीं है, जहां लोग सैर कर सके। रादौर को उपमंडल का दर्जा जरूर दिया गया। लेकिन लोगों को उपमंडल की कोई भी सुविधा नहीं मिल रही है। उपमंडल का दर्जा मिलना मात्र एक दिखावा साबित हुआ है। आज तक रादौर में लोगों को लाईसेंस बनवाने व वाहनों के रजिस्ट्रेशन कराने की सुविधा तक उपलब्ध नहीं हो पाई है।

chat bot
आपका साथी