दहेज नहीं मिलने पर विवाहिता को घर से निकाला

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : शादी में दहेज की मांग पूरी न होने पर आरोपी पति ने अपनी पत्नी

By Edited By: Publish:Sat, 22 Oct 2016 03:04 AM (IST) Updated:Sat, 22 Oct 2016 03:04 AM (IST)
दहेज नहीं मिलने पर विवाहिता को घर से निकाला

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : शादी में दहेज की मांग पूरी न होने पर आरोपी पति ने अपनी पत्नी को पीटकर घर से बाहर निकाल दिया। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर उसके आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

यीशु गुलाटी ने शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 10 अक्टूबर, 2010 को पुरानी सब्जी मंडी निवासी राहुल के साथ हुई थी। शादी में उसके मायके वालों ने काफी दान दहेज देकर विदा किया था। मगर शादी में दिए गए दहेज से उसका पति खुश नहीं था। शादी के बाद से ही आरोपी उससे अधिक दहेज की मांग करने लगा, मगर और अधिक दहेज देने में उसके मायके वाले असमर्थ थे। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके पति ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया और बिना दहेज वापस आने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने मायके पहुंच कर घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी युवक राहुल के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

chat bot
आपका साथी