हुस्न के जाल में कारोबारी खो बैठा होश, फिर फंसता चला गया

महिला ने कारोबारी को जाल में फंसाकर उससे संबंध बनाए। महिला की सहेली ने भी उसके साथ संबंध बनाए और फिर ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Sat, 13 Jan 2018 09:51 AM (IST) Updated:Sun, 14 Jan 2018 12:46 PM (IST)
हुस्न के जाल में कारोबारी खो बैठा होश, फिर फंसता चला गया
हुस्न के जाल में कारोबारी खो बैठा होश, फिर फंसता चला गया

जेएनएन, करनाल। महिला ने अपने हुस्न का जलवा दिखा पहले कारोबारी को अपने जाल में फंसाया और फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। इसके बाद महिला की एक सहेली ने भी उससे संबंध बनाए और फिर शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग का खेल।  इस काम में महिला का पति भी शामिल था। पुलिस ने ब्लैकमेलिंग की राशि वसूलने के दौरान दोनों को एक पिज्जा शाप से गिरफ्तार कर लिया। महिला करनाल की है और उसके साथ पकड़ा गया व्यक्ति साहिल झज्जर का है। हालांकि गैंग का मास्टरमाइंड रोहतक का रहने वाला सुनील साथ नहीं था, इसलिए गिरफ्त में आने से बच गया।

बर्तन कारोबारी ने पुलिस को जो जानकारी दी उसके अनुसार चार महीने पहले करनाल की महिला उसे पानीपत में मिली थी। दोनों ने एक होटल में संबंध बनाए। उसके बाद फोन पर बात होती रही। महिला ने उसे 24 दिसंबर को करनाल में सेक्टर 13 स्थित अपने घर बुलाया। वहां एक महिला और थी, जिसे उसने सहेली बताया। कुछ देर बाद वह सहेली को छोड़कर बाजार चली गई।

उसकी सहेली ने भी कारोबारी के साथ संबंध बनाए। कुछ देर बाद महिला लौटी और उसने बताया कि रोहतक से उसका पति सुनील आ गया है। उसके पीछे-पीछे ही सुनील पहुंचा और उसको धमकाते हुए मारपीट कर पर्स से 80 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद वह करनाल चला गया। महिला उससे फोन कर कहने लगी कि उसका पति उससे मारपीट करता है, इसलिए वह बीस लाख रुपये दे। नहीं देगा तो उसके घर में महिला के साथ की वीडियो है। उसने वह वीडियो वाट्सएप से वीडियो भेजी भी।

यह भी पढ़ेंः ससुराल वालों ने बहू को विदेश भेजा तो हो गई बेवफा, आहत पति ने उठाया जानलेवा कदम

इसके बाद कारोबारी ने करनाल के सेक्टर 13 के थाने में शिकायत की तो थानाप्रभारी मोहनलाल ने एसपी जेएस रंधावा से डिस्कस किया। कारोबारी से कहा गया कि वह दस-दस लाख की दो किस्त देने का वादा करे और महिला को सेक्टर 12 स्थित पिज्जा शाप पर बुलाए। वहां महिला साहिल के साथ पहुंची। कारोबारी ने उसे आठ लाख रुपये दिए और बाकी बाद में देने को कहा। इसी दौरान महिला और साहिल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी मोहनलाल का कहना है कि दोनों को रिमांड पर लेकर गैंग के सरगना सुनील के बारे में जानकारी हासिल की जाएगी।

यह भी पढ़ेंः शादी समारोह में गई थी मां, अचानक लौटी तो बेटी की हालत देखकर उड़ गए होश

chat bot
आपका साथी