अव्यवस्थित यातायात, लापरवाह प्रशासन

आए दिन लगने वाले जाम से सभी शहर के लोगों को दो चार होना पड़ रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Aug 2019 08:40 AM (IST) Updated:Mon, 26 Aug 2019 08:40 AM (IST)
अव्यवस्थित यातायात, लापरवाह प्रशासन
अव्यवस्थित यातायात, लापरवाह प्रशासन

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : आए दिन लगने वाले जाम से सभी शहर के लोगों को दो चार होना पड़ रहा है। यातायात पुलिस के तमाम एक्शन प्लान दम तोड़ते नजर आ रहे हैं। अभियान चलते हैं और दो कदम चलकर थम भी जाते हैं। वक्त के साथ व्यवस्था पुराने ढर्रे पर होती है। यहां तक कि सक्षम युवाओं की तैनाती से व्यवस्था में सुधार नहीं हो पाया। इसका खामियाजा वाहन चालकों को भुगतना पड़ता है। श्रीराम पार्क के पास लगे ब्लिंकर भी एक पोल सहारे रुके हुए हैं। चौक पर छह होमगार्ड, एक एएसआइ फिर भी कंट्रोल नहीं हो रहा ट्रैफिक

शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को कंट्रोल करने के लिए हर प्रमुख चौक पर छह होमगार्ड व एक एएसआइ की ड्यूटी लगी है। इसके बाद भी शहर का ट्रैफिक कंट्रोल नहीं हो रहा। सड़कों पर हर समय जाम लगा रहता है। अब तो इनके साथ सक्षम योजना के तहत युवाओं की भी ड्यूटी लगा दी है। परंतु इनका काम केवल चलते वाहनों की फोटो खींचना है, ताकि फोटो के माध्यम से यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के पोस्टल चालान किए जा सकें। कई बार तो ये सड़क के बीच में खड़े होकर फोटोग्राफी करते हैं, जिससे हादसा होने की संभावना बनती रहती है। इन सबकी तैनाती के बाद अधिकतर चालक रेड लाइट जंप कर जाते हैं। ऐसे चालकों की लापरवाही से अग्रसेन चौक पर शुक्रवार शाम विक्रम टक्कर लगने से चोटिल हो गया। घंटों में होता है सफर तय

यातायात सही संचालन न होने से वाहन चालक जाम में फंस रहे हैं। इस कारण मिनटों के सफर में घंटे का समय लग रहा है। वाहन चालकों की परेशानी बृहस्पतिवार को सामने आई। जाम में फंसे चालक बोले कि सड़कें दुरुस्त और यातायात संचालन सही हो तभी ट्रैफिक सही चल पाएगा। बहुत से चालक ऐसे हैं कि जिनकी ड्राइविग सही नहीं हैं। अपने वाहन बीच में लाकर पार्क कर देते हैं। यहां निर्माणाधीन सड़क बनी परेशानी

मॉडल टाउन की सड़क निर्माणाधीन है। इसके चलते सड़क की चौड़ाई कम है। एक साइड से खोदाई भी की गई। इससे वाहनों के आवागमन की जगह कम बची है। यहां लाइन में लगे कार चालक मदीपुर निवासी रोशन ने बताया कि वे निजी अस्पताल में परिचित से मिलने आए थे। प्यारा चौक से अस्पताल की दूरी आधा किलोमीटर है। जाम के कारण यहां सात से 10 मिनट इंतजार करना पड़ता है।

chat bot
आपका साथी