बच्चों को टेलीस्कोप बनाना व अवलोकन करना सिखाया

सीवी रमन विपनेट साइंस क्लब सरोजिनी कॉलोनी में अंतरराष्ट्रीय खगोलीय संगठन की शतकीय वर्षगांठ के अवसर पर अपने दूसरे दिन के आयोजन में 'खुशी उन्नति केंद्र' में पढ़ने आने वाले बच्चों को टेलीस्कोप बनानी सिखाई। इस कार्यशाला में दर्शन लाल बवेजा व गौरव कुमार मुख्य रिसोर्स पर्सन रहे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jan 2019 12:57 AM (IST) Updated:Sun, 13 Jan 2019 12:57 AM (IST)
बच्चों को टेलीस्कोप बनाना व अवलोकन करना सिखाया
बच्चों को टेलीस्कोप बनाना व अवलोकन करना सिखाया

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

सीवी रमन विपनेट साइंस क्लब सरोजिनी कॉलोनी में अंतरराष्ट्रीय खगोलीय संगठन की शतकीय वर्षगांठ के अवसर पर अपने दूसरे दिन के आयोजन में 'खुशी उन्नति केंद्र' में पढ़ने आने वाले बच्चों को टेलीस्कोप बनानी सिखाई। इस कार्यशाला में दर्शन लाल बवेजा व गौरव कुमार मुख्य रिसोर्स पर्सन रहे। यहां बच्चो ने खुद अपने हाथों से टेलीस्कोप बनाई व उससे अवलोकन भी किया।

डॉ. अलका शर्मा उन्नति खुशी केंद्र की जनरल सेक्रेटरी व संस्था के प्रेसीडेंट गौरव चौधरी हैं। मुख्य उद्देश्य 'पढ़ेगा इंडिया बढ़ेगा इंडिया' के अंतर्गत यमुनानगर में रहने वाले प्रवासी मजदूरों के बच्चों और झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों को शिक्षा पाने के लिए प्रेरित करते हैं। स्कूल न जाने वाले बच्चों को आसपास के स्कूलों में दाखिल करवाया व उनकी पढ़ाई लिखाई की व्यवस्था की है। अब वह बच्चे नियमित विद्यालय जाते हैं। शाम को केंद्र के स्वयंसेवियों से पढ़ने सीखने के लिए आते हैं।

टीम में शामिल सरिता मित्तल, नीलम कांबोज, जसवंत कौर, पारस त्यागी, विशाल कंबोज, अनुप्रिया, भूमिका, प्रीति, ईशा भट्ट, शुभ, लोकेश, सुमन मेहता व अन्य हर रोज इन बच्चों को पढ़ाते हैं।

chat bot
आपका साथी