स्वामी विवेकानंद की 115वीं पुण्यतिथि मनाई

संवाद सहयोगी, रादौर : वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से स्वामी विवेकानंद की 115वीं पुण्यतिथि रॉ

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Jul 2017 11:54 PM (IST) Updated:Wed, 05 Jul 2017 11:54 PM (IST)
स्वामी विवेकानंद की 115वीं  पुण्यतिथि मनाई
स्वामी विवेकानंद की 115वीं पुण्यतिथि मनाई

संवाद सहयोगी, रादौर : वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से स्वामी विवेकानंद की 115वीं पुण्यतिथि रॉयल पैलेस रादौर में मनाई गई। एसोसिएशन के प्रधान सुशील अग्रवाल के नेतृत्व में एसोसिएशन के सदस्यों ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर फुलामालाएं अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर एसोसिएशन के सदस्यों ने स्वच्छता अपनाने व समाजिक बुराईयों को जड़ से समाप्त करने की शपथ ली। सुशील अग्रवाल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद एक महान समाज सुधारक थे। जिन्होंने भारतीय सभ्यता व संस्कृति का दुनियाभर में प्रचार किया। 1891 में अमेरिका के शिकागो शहर में आयोजित किए गए सम्मेलन में उन्होंने दुनिया के समक्ष भारतीय सभ्यता व संस्कृति को लेकर अपने विचार प्रकट किए। उन्होंने कहा कि हमें स्वामी विवेकानंद के बताए मार्ग पर चलकर देशहित में कार्य करना चाहिए। उनकी शिक्षाओं का अनुशरण कर समाज में भाईचारा कायम करने के लिए आगे आना चाहिए। इस अवसर पर प्रधान सुशील अग्रवाल, मास्टर गुरचरण ¨सह, मास्टर नायब ¨सह बैनिवाल, मास्टर बलजीत ¨सह, लाल ¨सह कांबोज, सुनील कांबोज, मुकेश मक्की, सुभाष मट्टू,मास्टर प्रवेश कुमार,सुरेन्द्र चौहान, जगमाल ¨सह पंच, संजय ढांडा, सुखबीर ¨सह सुक्खा, रविन्द्र शर्मा, कर्मबीर ¨सह मंढान, मनमोहन ¨सह औजला आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी