बुजुर्ग महिला से 50 हजार रुपये ठगे, छेड़छाड़ का भी आरोप

साढौरा थाना एरिया की 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने पानीवाला गांव के श्याम लाल व टोपरपुर के अमन कुमार पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। दोनों से उनकी जान पहचान थी। उनसे बेटे की नौकरी लगवाने की बात की जिसके बदले में आरोपितों ने 50 हजार रुपये की मांग की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Nov 2019 05:38 AM (IST) Updated:Thu, 28 Nov 2019 06:17 AM (IST)
बुजुर्ग महिला से 50 हजार रुपये ठगे, छेड़छाड़ का भी आरोप
बुजुर्ग महिला से 50 हजार रुपये ठगे, छेड़छाड़ का भी आरोप

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : साढौरा थाना एरिया की 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने पानीवाला गांव के श्याम लाल व टोपरपुर के अमन कुमार पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। दोनों से उनकी जान पहचान थी। उनसे बेटे की नौकरी लगवाने की बात की जिसके बदले में आरोपितों ने 50 हजार रुपये की मांग की। यह पैसे उन्हें दे दिए। आरोप है कि पैसे लेने के बाद भी उनके बेटे की नौकरी नहीं लगी। कई बार उनसे बात की, लेकिन वह टाल मटोल कर देते। 27 अगस्त को वह आरोपितों के पास गई और अपने पैसे वापस मांगे। आरोप है कि उसके साथ छेड़छाड़ की गई और जान से मारने की धमकी देकर बाहर निकाल दिया। साढौरा थाना प्रभारी रतन लाल का कहना है कि शिकायत मिली थी। उसके आधार पर केस दर्ज किया गया है। अभी आगे जांच की जा रही है। घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़

जासं, यमुनानगर : छछरौली थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती ने मांगेराम पर घर पर घुसकर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। आरोप है कि शाम को वह घर पर अकेली थी, तभी मांगेराम घर में घुस आया। उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर गाली गलौज करते हुए धमकी दी। जिस पर युवती ने शोर मचा दिया। आरोपित फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया।

chat bot
आपका साथी