सरकार की विफलता दर्शा रही पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतें : सुरेश

कांग्रेसी नेता सुरेश कान्हड़ी अपने हजारों समर्थकों के साथ पानीपत पोलखोल रैली के लिए कस्बे से रवाना हुए। उनके साथ हलका साढौरा के विभिन्न गांवों से पार्टी कार्यकर्ता शामिल रहे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Oct 2018 01:06 AM (IST) Updated:Mon, 01 Oct 2018 01:06 AM (IST)
सरकार की विफलता दर्शा रही पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतें : सुरेश
सरकार की विफलता दर्शा रही पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतें : सुरेश

संवाद सहयोगी, बिलासपुर : कांग्रेसी नेता सुरेश कान्हड़ी अपने हजारों समर्थकों के साथ पानीपत पोलखोल रैली के लिए कस्बे से रवाना हुए। उनके साथ हलका साढौरा के विभिन्न गांवों से पार्टी कार्यकर्ता शामिल रहे।

सुरेश ने कहा कि पानीपत महारैली में पार्टी प्रदेशाध्यक्ष डॉक्टर अशोक तंवर ने भारतीय जनता पार्टी के साढे चार साल के कुशासन की पोल खोल दी। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार देने, महंगाई घटाने व किसानों को सशक्त बनाने में पूरी तरह से नाकाम रही है। राफेल महाघोटाला, नोटबंदी, काला धन वापसी, बढ़ती महंगाई, आसामन को छेते पेट्रोल डीजल की कीमतें सरकार की विफलता को दर्शाते हैं। मौके पर सूरता राम, बनारशी दास, प्रेम शर्मा, रुप चंद, सतपाल, रा¨जद्र विक्रम, सतीश, गुरमेल ¨सह व शांति स्वरूप उपस्थित थे। उधर, सदस्य जिला परिषद राजेश कटारिया सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रवाना हुए। मौके पर दीपा जोगी, शानू अहमद, कमल एडेवोकेट, मोहन, राजेश्वर सैनी व अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी