पैरोल से लौटे दोषी को कार सहित जेल के अंदर भिजवाने के लिए एसपी पर बनाया दबाव, केस

हत्या के दोषी को जेल के अंदर कार से भेजे जाने के लिए प्रदीप अहलावत नाम के युवक ने

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 07:11 AM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 07:11 AM (IST)
पैरोल से लौटे दोषी को कार सहित जेल के अंदर भिजवाने के लिए एसपी पर बनाया दबाव, केस
पैरोल से लौटे दोषी को कार सहित जेल के अंदर भिजवाने के लिए एसपी पर बनाया दबाव, केस

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : हत्या के दोषी को जेल के अंदर कार से भेजे जाने के लिए प्रदीप अहलावत नाम के युवक एसपी जेल संजीव पातड़ को कॉल की। कॉल करने वाले ने अपन परिचय देते हुए दबाव बनाया कि वह जेल मंत्री के आवास से बोल रहा है। दोषी की पैरोल खत्म हो गई है। वह कुछ सामान लेकर आया है। उसे कार सहित अंदर जाने दो, जबकि दोषी को बाहर ही पुलिसकर्मियों ने रोक लिया था। इस दौरान उसकी पुलिसकर्मियों के साथ बहस भी हुई। मामले में जेल डीएसपी जसवंत सिंह की ओर से आरोपित प्रदीप के खिलाफ थाना शहर जगाधरी में केस दर्ज कराया गया है। जिसमें कहा गया कि वह जेल एसपी पर गलत दबाव बना रहा था।

दरअसल, जगाधरी जेल में कुरुक्षेत्र से दोषी सुरेश कुमार को ट्रांसफर किया गया था। वर्ष 2011 में उसने हत्या की थी। कोर्ट ने उसे दोषी करार दिया था। करीब दो साल पहले उसे कुरुक्षेत्र जेल से यहां पर ट्रांसफर कर दिया गया था। जब कोरोना महामारी फैली, तो उसे पैरोल दी गई थी। 14 अप्रैल 2021 को उसे वापस लौटना था। वह कार में वापस आया। जब वह गेट पर पहुंचा, तो उसे पुलिसकर्मियों ने कार अंदर ले जाने से रोक लिया। इतने में प्रदीप अहलावत नाम के युवक ने जेल एसपी को कॉल की और कहा कि वह जेल मंत्री के आवास से बोल रहा है। दोषी सुरेश उसका आदमी है। जेल एसपी ने उसे कहा कि विशेष पैरोल से आत्मसमर्पण करने वाले दोषियों के लिए जेल के मुख्य द्वार से वाहन की अनुमति नहीं है। इसके बावजूद प्रदीप ने जेल एसपी पर अनावश्यक दबाव बनाया।

chat bot
आपका साथी