राष्ट्रपति ने गीता मनीषी को भेंट की टाइटेनियम धातु पर लिखी गीता की प्रति

राष्ट्रपति रामनाथ कोविद ने गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद को टाइटेनियम धातु पर उत्कीर्ण पवित्र गीता की विशेष प्रति भेंट की है। यह विशेष प्रति कुरुक्षेत्र में गीता ज्ञान संस्थानम केंद्र में दर्शनार्थ रखी जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 09 Mar 2020 09:21 AM (IST) Updated:Mon, 09 Mar 2020 09:21 AM (IST)
राष्ट्रपति ने गीता मनीषी को भेंट की टाइटेनियम धातु पर लिखी गीता की प्रति
राष्ट्रपति ने गीता मनीषी को भेंट की टाइटेनियम धातु पर लिखी गीता की प्रति

संवाद सहयोगी, साढौरा: राष्ट्रपति रामनाथ कोविद ने गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद को टाइटेनियम धातु पर उत्कीर्ण पवित्र गीता की विशेष प्रति भेंट की है। यह विशेष प्रति कुरुक्षेत्र में गीता ज्ञान संस्थानम केंद्र में दर्शनार्थ रखी जाएगी। श्रीकृष्ण कृपा सेवा समिति के अध्यक्ष सचदेव चुघ ने बताया कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविद ने राष्ट्रपति भवन में शनिवार को गीता मनीषी को पवित्र गीता की प्रति भेंट की। यह विशेष प्रति राष्ट्रपति भवन में मौजूद थी। राष्ट्रपति की तरफ से इस बारे में सीएम मनोहर लाल को पत्र लिखा गया था। उनके प्रयासों से ही गीता की यह विशेष प्रति गीता मनीषी स्वामी की गई है। इस मौके पर गुरुग्राम विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.मार्कंडेय आहूजा भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी