महिला की धमकियों से परेशान पोल्ट्री फार्म संचालक ने खुद को लगाई आग, ऐसे फंसा हनीट्रैप में

यमुनानगर में एक महिला ने एक पाेल्‍टी फार्म संचालक को हनीट्रैप में फंसा लिया और फिर ब्‍लैकमेल करने लगी। इससे तंग आकर पाेल्‍टी फार्म संचालक ने खुद को आग लगा ली।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Fri, 27 Sep 2019 09:34 AM (IST) Updated:Fri, 27 Sep 2019 09:34 AM (IST)
महिला की धमकियों से परेशान पोल्ट्री फार्म संचालक ने खुद को लगाई आग, ऐसे फंसा हनीट्रैप में
महिला की धमकियों से परेशान पोल्ट्री फार्म संचालक ने खुद को लगाई आग, ऐसे फंसा हनीट्रैप में

यमुनानगर, जेएनएन। एक महिला के हनीट्रैप में फंसे एक पोल्‍टी फार्म संचालक युवक ने खुद को आग लगा ली।  महिला हनीट्रैप में फंसाने के बाद युवक को ब्‍लैकमेल कर रही थी और धमकियां दे रही थी। वह युवक से 15 लाख रुपये मांग रही थी इससे युवक बेहद परेशान था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक की हालत गंभीर है।

घटना शहर की विजय कॉलोनी की है। कालोनी के निवासी पोल्ट्री फार्म संचालक कमलदीप ने महिला की धमकी से परेशान होकर खुद को आग लगा ली। शहर थाना प्रभारी कमलजीतसिंह ने बताया कि युवक के पास से एक पत्र मिला है। इसमें उसने कॉलोनी की ही एक महिला पर दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर 15 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है।

कमलदीप के परिजनों ने ट्रॉमा सेंटर में पुलिस को बताया कि बृहस्‍पतिवार शाम करीब 5.30 बजे कमलदीप ने खुद को आग लगा लिया। किसी तरह आग बुझाकर उसे अस्पताल लेकर आए, जहां से उसे पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। कमलदीप का चेहरा, पेट और बाजू बुरी तरह से झुलसा है।

कमलदीप के दोस्त लेबर ठेकेदार जीतेंद्र ने बताया कि फर्कपुर थाना पुलिस ने 24 सितंबर की शाम 6.30 बजे उन दोनों को कॉलोनी की एक महिला की शिकायत पर पूछताछ के लिए बुलाया था। पुलिस ने बताया कि महिला ने कमलदीप पर दुष्कर्म का और जीतेंद्र पर सहयोग करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने उन्हें समझौता करने की नसीहत दी। दोनों तैयार हो गए तो महिला ने समझौता के लिए 15 लाख मांगे। 26 सितंबर को 10 लाख और 28 सितंबर को पांच लाख देने थे।

वहीं फर्कपुर थाना प्रभारी ने बताया कि महिला केवल शिकायत देकर गई थी। उसके बाद कमलदीप के बेटे ने महिला को उसके घर जाकर धमकाया था। इसके बाद महिला ने कमलदीप और जितेेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कराया।

chat bot
आपका साथी