डिप्टी मेयर व सीनियर डिप्टी मेयर के चुनाव पर राजनीतिक गतिविधियां तेज, पार्षद लगा रहे जुगत

डिप्टी व सीनियर डिप्टी मेयर पद के लिए चुनाव को लेकर राजनीतिक

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 09:52 AM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 09:52 AM (IST)
डिप्टी मेयर व सीनियर डिप्टी मेयर के चुनाव पर राजनीतिक गतिविधियां तेज, पार्षद लगा रहे जुगत
डिप्टी मेयर व सीनियर डिप्टी मेयर के चुनाव पर राजनीतिक गतिविधियां तेज, पार्षद लगा रहे जुगत

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : डिप्टी व सीनियर डिप्टी मेयर पद के लिए चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। दिसंबर माह के पहले सप्ताह में चुनाव संभावित है। हालांकि सरकार की ओर से अभी तारीख फाइनल नहीं हुई है, लेकिन भाजपा के कई पार्षद अंदरखाते जुगत लगा रहे हैं। लगातार बड़े नेताओं के संपर्क में हैं। बहुमत होने के कारण दोनों पद भाजपा के खाते में जाना तय है। बता दें कि भाजपा की ओर से प्रदेश महामंत्री वेदपाल एडवोकेट को चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। बताया जा रहा है कि मंडल अध्यक्षों के प्रशिक्षण के बाद तुरंत चुनाव पर निर्णय लिया जा सकता है। भाजपा के लिए चुनौती

दोनों पदों एक नहीं बल्कि कई पार्षद दावेदारी जता रहे हैं। इनमें रादौर व जगाधरी विधानसभा क्षेत्रों में आने वाले पार्षदों की संख्या अधिक है। रादौर की बात की जाए तो उन पार्षदों पर खास नजर है जिनके रादौर विधानसभा क्षेत्र में बूथों की संख्या अधिक है। दूसरा, संगठन में पकड़ को भी अहम माना जा रहा है। जगाधरी की यदि बात की जाए तो कई नाम सामने आ रहे हैं। इनमें एक तो सोशल मीडिया पर काफी पहले अपने नाम पर मुहर लगा चुके हैं। ऐसे में भाजपा के लिए उम्मीदवार का नाम घोषित करना चुनौती से कम नहीं होगा। क्योंकि इसमें नाराजगी भी झेलनी पड़ सकती है। जल्दी ही चुनाव का लेकर बैठक बुलाकर नब्ज भी टटोली जा सकती है। हाउस में सत्ता पक्ष के 15 पार्षद

हाउस में सत्ता पक्ष के 15 पार्षद हैं। इनमें वार्ड-1 से संजय राणा, दो से प्रवीण शर्मा, छह से प्रीति जौहर, सात से रामआसरा, नौ से भावना, 10 से सुरेंद्र शर्मा, वार्ड-11 से संकेत प्रकाश, वार्ड 12 से संजीव कुमार, वार्ड 14 से रानी कालड़ा, वार्ड-15 से प्रिस शर्मा, वार्ड-18 से कुसुम लता, वार्ड 19 से उषा, वार्ड-20 से रेखा, वार्ड-21 से अभिषेक व वार्ड-22 से सविता कांबोज शामिल हैं। वार्ड-1 से संजय राणा व 15 से प्रिस शर्मा, दोनों ने कांग्रेस के समर्थन से चुनाव लड़ा था बाद में भाजपा में शामिल हो गए। विपक्ष में सात पार्षद

वार्ड-तीन से हरमीन कोहली, चार से देवेंद्र कुमार, पांच से विनय कांबोज, 13 से निर्मल चौहान कांग्रेस समर्थित व वार्ड आठ से विनोद मरवाह, वार्ड-16 से रिया व वार्ड-17 से वीना रानी इनेलो समर्थित पार्षद हैं। सभी की सहमति से उम्मीदवारों की घोषणा

डिप्टी व सीनियर डिप्टी मेयर चुनाव को लेकर अभी तारीख फाइनल नहीं हुई है। सभी पार्षदों की सहमति से ही उम्मीदवार घोषित किया जाएगा। उम्मीद है जल्द ही चुनाव हो सकते हैं।

राजेश सपरा, जिलाध्यक्ष, भाजपा।

chat bot
आपका साथी