अलका इंदिरा गांधी महिला शक्ति अवार्ड से सम्मानित

गुरुग्राम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में छछरौली निवासी अलका गर्ग को महिलाओं के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने पर राज्य स्तरीय अवार्ड इंदिरा गांधी महिला शक्ति आवार्ड से सम्मानित किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 09 Mar 2020 09:25 AM (IST) Updated:Mon, 09 Mar 2020 09:25 AM (IST)
अलका इंदिरा गांधी महिला शक्ति अवार्ड से सम्मानित
अलका इंदिरा गांधी महिला शक्ति अवार्ड से सम्मानित

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : गुरुग्राम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में छछरौली निवासी अलका गर्ग को महिलाओं के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने पर राज्य स्तरीय अवार्ड इंदिरा गांधी महिला शक्ति आवार्ड से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की उपस्थिति में यह पुरस्कार उनको महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री कमलेश ढांडा ने दिया।

अलका गर्ग ने कहा कि यह पुरस्कार उनका नहीं बल्कि उनके गांव छछरौली, पूरे जिला व प्रदेश वासियों का है। उन्होंने इस पुरस्कार को संपूर्ण नारी जाति को समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से नारी शक्ति में एक नया बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने महिलाओं के लिए नई-नई योजनाएं लाकर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है। महिलाओं को इस प्रकार से सम्मानित करके समाज में एक नया संदेश देने का कार्य कर रही है। इससे करोड़ों महिलाओं को एक नई स्फूर्ति का अनुभव हो रहा है। अलका ने कहा कि जिले के लिए बहुत बड़े गर्व की बात है कि एक गांव में रहने वाली महिला को यह पुरस्कार मिला है। इस कार्यक्रम में मुख्य सचिव केसनी आनंद अरोड़ा, डीजीपी मनोज यादव, महिला एवं बाल विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अमित झा , महिला बाल विकास की डायरेक्टर आमना तस्मीन व अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी