नितिन नागपाल ने मुक्केबाजी में जीता रजत पदक

मुकंद लाल नेशनल कॉलेज के खिलाड़ी नितिन नागपाल ने 52 किलो भार वर्ग में ऑल इंडिया इनविटेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रजत पदक जीता।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Jan 2019 05:14 PM (IST) Updated:Tue, 29 Jan 2019 11:07 PM (IST)
नितिन नागपाल ने मुक्केबाजी में जीता रजत पदक
नितिन नागपाल ने मुक्केबाजी में जीता रजत पदक

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : मुकंद लाल नेशनल कॉलेज के खिलाड़ी नितिन नागपाल ने 52 किलो भार वर्ग में ऑल इंडिया इनविटेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रजत पदक जीता। प्रतियोगिता कोलकाता के जीपी पार्क में 21 से 25 जनवरी तक आयोजित की गई। कॉलेज पहुंचने पर प्राचार्य डॉ. शैलेश कपूर ने नितिन नागपाल उसके माता-पिता, शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. महेंद्र ¨सह व कोच लख¨वद्र ¨सह को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। यह विश्वास जताया कि नितिन भविष्य में भी इस प्रकार की प्रतियोगिता में भाग लेकर कॉलेज व राज्य का नाम रोशन करेगा।

chat bot
आपका साथी