प्रभु की भक्ति से सफल होता जीवन

नव वर्ष के उपलक्ष्य में महादेव ग्रुप की ओर से भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन गायक जितेंद्र शर्मा ने भजन गाकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 02 Jan 2019 05:20 PM (IST) Updated:Wed, 02 Jan 2019 10:32 PM (IST)
प्रभु की भक्ति से सफल होता जीवन
प्रभु की भक्ति से सफल होता जीवन

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : नव वर्ष के उपलक्ष्य में महादेव ग्रुप की ओर से भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन गायक जितेंद्र शर्मा ने भजन गाकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। भजनों के माध्यम से उन्होंने सत्कर्म करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जीवन में हमें कभी ऐसा काम नहीं करना चाहिए जिससे किसी को आघात हो। प्रभू की भक्ति कर अपने जीवन को सफल बनाना चाहिए। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान किया। मौके पर सेवक अमित पांचाल, रोहित आनंद, सन्नी, राहुल, ध्रुव, दीपक, आनंद, कृष्ण कुमार, काका भाटिया, पूनम व अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी