कर्म सिंह सर्वसम्मति से चुने एसोसिएशन प्रधान

छछरौली प्रतापनगर पंचायती राज ठेकेदार एसोसिएशन की बैठक बीडीपीओ कार्यालय छछरौली में हुई। इसमें कर्मसिंह नरवाल को सर्वसम्मति से प्रधान चुना। अध्यक्षता पूर्व सरपंच व ठेकेदार राजबीर लेदी ने की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Dec 2019 08:50 AM (IST) Updated:Sat, 14 Dec 2019 08:50 AM (IST)
कर्म सिंह सर्वसम्मति से चुने एसोसिएशन प्रधान
कर्म सिंह सर्वसम्मति से चुने एसोसिएशन प्रधान

संवाद सहयोगी, देवधर: छछरौली, प्रतापनगर पंचायती राज ठेकेदार एसोसिएशन की बैठक बीडीपीओ कार्यालय छछरौली में हुई। इसमें कर्मसिंह नरवाल को सर्वसम्मति से प्रधान चुना। अध्यक्षता पूर्व सरपंच व ठेकेदार राजबीर लेदी ने की। उनका ठेकेदारों ने स्वागत किया। एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य राजबीर सिंह लेदी ने कर्म सिंह नरवाल शेरपुर का नाम प्रधान पद के लिए प्रस्तावित किया। सभी ठेकेदारों ने उनका समर्थन किया। नरवाल ने कहा वह एसोसिएशन की सहमति से कार्य करेंगे। ठेकेदारों की समस्याओं को दूर कराने व संगठन को मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे, ताकि सभी के हितों की रक्षा हो सके। इस अवसर पर चेयरमैन विरेंद्र गुलाबगढ़, रमेश कश्यप जयधर, संजीव सैनी, संजीव शर्मा कोट, बिरमपाल जयधर, अकबर खान, असलम, सतपाल सेन दसौरा, रविद्र मानकपुर, रविद्र भेड़थल, जसविद्र मलिकपुर बांगर, धर्मवीर जयधर, प्रीतम सिंह जयधरी, सोनू जयधरी, आकाश बहादुरपुर, विशु रायपुर उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी