भितरघात से हुई रादौर में भाजपा की हार : कंबोज

विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत बनाने के लिए छोटे से छोटे कार्यकर्ता को भी साथ लेकर चलना होगा। तभी भाजपा कामयाबी हासिल कर सकती हेै। भाजपा की रादौर विधानसभा क्षेत्र में भितरघात के कारण हार हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Dec 2019 08:00 AM (IST) Updated:Mon, 02 Dec 2019 08:00 AM (IST)
भितरघात से हुई रादौर में भाजपा की हार : कंबोज
भितरघात से हुई रादौर में भाजपा की हार : कंबोज

संवाद सहयोगी, रादौर : विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत बनाने के लिए छोटे से छोटे कार्यकर्ता को भी साथ लेकर चलना होगा। तभी भाजपा कामयाबी हासिल कर सकती हेै। भाजपा की रादौर विधानसभा क्षेत्र में भितरघात के कारण हार हुई है। पार्टी के अपने कुछ लोगों ने भाजपा को विधानसभा क्षेत्र में हरवाने का काम किया है। ऐसे लोगों के विरुद्ध पार्टी सख्त कार्रवाई करने जा रही है। ये शब्द पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज ने रविवार को गांव दामला के कम्यूनिटी हाल में कहे। पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा को हर गांव में हर बूथ पर मजबूत बनाया जाएगा। पार्टी के मेहनती कार्यकर्ताओं के दम पर संगठन को मजबूत किया जाएगा। मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से रादौर हल्के का वह विकास कराएंगे। पार्टी की रादौर हल्के में हुई हार को लेकर समीक्षा की गई। हार के कारणों पर मंथन किया गया। भविष्य में पार्टी को हलके में जितवाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ वार्तालाप की गई। पूर्व मंत्री ने समस्याओं को सुना। इस अवसर पर राजकुमार बुबका,विनोद सिगला, डॉक्टर ऋषिपाल सैनी, चरणसिंह, चेयरमैन शशि दुरेजा, दविद्रसिंह, सुखवंतसिंह, वीरेंद्र चानना, सुरेंद्र चीमा, अर्जुनपंडित, राजकुमार शर्मा, अजय मंडोली आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी