महिलाओं के बिना समाज की कल्पना नहीं : कांबोज

महिलाओं के बिना समाज की कल्पना नहीं की जा सकती। बिना महिलाओं के समाज जंगल के समान है। महिलाओं से ही समाज की रचना हुई है। यह बात ग्लोब हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल सांगीपुर की ¨प्रसिपल पूजा कांबोज ने कहे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 06:08 PM (IST) Updated:Fri, 16 Nov 2018 06:08 PM (IST)
महिलाओं के बिना समाज की कल्पना नहीं : कांबोज
महिलाओं के बिना समाज की कल्पना नहीं : कांबोज

संवाद सहयोगी, रादौर : महिलाओं के बिना समाज की कल्पना नहीं की जा सकती। बिना महिलाओं के समाज जंगल के समान है। महिलाओं से ही समाज की रचना हुई है। यह बात ग्लोब हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल सांगीपुर की ¨प्रसिपल पूजा कांबोज ने कहे।

उन्होंने कहा कि महिलाओं पर जहां भी अत्याचार होता है तो उसके लिए महिला ही जिम्मेदार होती है। आज महिला की दुश्मन ही महिला बनी हुई है। महिलाओं को आपसी मन-मुटाव दूर कर जागरूक होना चाहिए। पुरुष यदि स्वस्थ होता है तो उसका श्रेय महिला को जाता है। क्योंकि घर में महिला ही उसके स्वास्थ्य का पूरी तरह से ध्यान रखती है। महिलाओं को मां के तौर पर अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देने चाहिए। मां ही बच्चों को संस्कारी बनाती है। दुनिया में कितने ही महान पुरुष हुए हैं, जिनके नाम के साथ उनकी माताओं के नाम भी प्रचलित है।

chat bot
आपका साथी