डिपो होल्डरों को परेशान किया तो करेंगे आंदोलन : बीएल सैनी

अन्नपूर्णा महोत्सव के नाम पर सरकार डिपो होल्डरों पर सरकार के प्रचार की जिम्मेदारी थोप रही है। डिपो होल्डरों को अन्नपूर्णा महोत्सव के दिन सरकार की वाहवाही से संबंधित गीत बजाने व सरकारी नेताओं व योजनाओं से संबंधित बैग बनवाने का दबाव बनाया जा रहा है जो उचित नहीं है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 18 Aug 2021 07:06 AM (IST) Updated:Wed, 18 Aug 2021 07:06 AM (IST)
डिपो होल्डरों को परेशान किया तो करेंगे आंदोलन : बीएल सैनी
डिपो होल्डरों को परेशान किया तो करेंगे आंदोलन : बीएल सैनी

संवाद सहयोगी, रादौर: अन्नपूर्णा महोत्सव के नाम पर सरकार डिपो होल्डरों पर सरकार के प्रचार की जिम्मेदारी थोप रही है। डिपो होल्डरों को अन्नपूर्णा महोत्सव के दिन सरकार की वाहवाही से संबंधित गीत बजाने व सरकारी नेताओं व योजनाओं से संबंधित बैग बनवाने का दबाव बनाया जा रहा है, जो उचित नहीं है। ऐसा प्रदेश के इतिहास में कभी नहीं हुआ कि सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं के चित्र छपे थैलों में राशन बांटा जाए। कांग्रेस सरकार के इस कार्य का विरोध करेगी। किसी ने जबरन किसी डिपो होल्डर से ऐसा करवाने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ आंदोलन चलाया जाएगा। यह शब्द विधायक डा. बीएल सैनी ने मंगलवार को अपने कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहे।

उन्होंने कहा कि सरकार अपनी लोकप्रियता खो चुकी है। इसलिए अब सरकार इस प्रकार के हथकंडे अपनी लोकप्रियता के लिए अपनाने का प्रयास कर रही है। डिपो होल्डरों पर इस बात का दबाव बनाया जा रहा है कि वह अपने डिपो पर जनता को भी एकत्रित करें ताकि सरकार का नुमाइंदा वहां आकर सरकार की योजनाओं का गुणगान कर सके। अगर अधिकारियों ने जबरन डिपो होल्डरों को परेशान किया तो कांग्रेस सरकार आने पर उनसे इस बात का हिसाब भी लिया जाएगा। इस मौके पर गुरमीत सढूरा, रामचंद्र, सुरेश बुबका, रमेश राणा, कृष्ण मेहता, बलजीत सैनी, अजय कुमार उपस्थित थे। जासं, यमुनानगर : सेक्टर-15 निवासी ग्रीनमैन प्रो. एसएल सैनी को हरियाणा एनवायरमेंटल सोसाइटी द्वारा विभिन्न जिलों में चलाए जा रहे ग्रीन एवं क्लीन अभियान की सफलता के लिए हिमाचल प्रदेश के ददाहु में सिरमौर कला संगम संस्था ने वार्षिक राष्ट्रस्तरीय समारोह में सम्मानित किया। उन्हें हिमाचल प्रदेश के महाराजा राजेंद्र प्रकाश सम्मान से अलंकृत किया है।

प्रो. एसएल सैनी ने कहा कि इस सम्मान के पीछे उन हजारों नागरिकों का योगदान है जिनकी बदौलत वह पिछले 32 वर्षों से इस अभियान की अगुवाई कर पा रहे हैं। उन्होंने एचइएस के सभी लोगों का आभार जताया। उन्होंने भविष्य में भी इस अभियान के साथ जुड़े रहने की अपील की है।

chat bot
आपका साथी