पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर व्यक्ति ने लगाया फंदा

पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर छप्पर निवासी 40 वर्षीय रघुवीर सिंह ने फंदा लगाकर जान दे दी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 Jun 2019 09:52 AM (IST) Updated:Sat, 08 Jun 2019 09:52 AM (IST)
पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर व्यक्ति ने लगाया फंदा
पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर व्यक्ति ने लगाया फंदा

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर छप्पर निवासी 40 वर्षीय रघुवीर सिंह ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक की मां के बयान पर आरोपित पत्नी व उसके जीजा के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।

पुलिस को दी शिकायत में द्वारकी ने बताया कि उसके पास दो बेटे राजकुमार व रघुवीर सिंह है। वह राजकुमार के साथ रहती है और रघुवीर अपने बच्चों के साथ अलग मकान में रहता है। आरोप है कि रघुवीर की पत्नी रीना उसके साथ अक्सर झगड़ा करती थी। उसके सलेमपुर निवासी जगदीश के साथ संबंध हैं। उससे मिलने से रोकने पर रघुवीर के साथ रीना लड़ाई करती थी। जिससे वह तनाव में था। इसी वजह से उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जांच अधिकारी बलबीर सिंह ने बताया कि मृतक की मां की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी