सात साल बाद होंगे हुडा के चुनाव, अब होगा विकास

हुडा सेक्टर 17 वेलफेयर एसोसिएशन के कॉलेजियम चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। कॉलेजियम चुनाव के लिए 145 प्रत्याशियों ने नामांकन किए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Dec 2018 11:26 PM (IST) Updated:Tue, 11 Dec 2018 11:26 PM (IST)
सात साल बाद होंगे हुडा के चुनाव, अब होगा विकास
सात साल बाद होंगे हुडा के चुनाव, अब होगा विकास

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : हुडा सेक्टर 17 वेलफेयर एसोसिएशन के कॉलेजियम चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। कॉलेजियम चुनाव के लिए 145 प्रत्याशियों ने नामांकन किए। बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी। इसके बाद नाम वापस लिए जा सकेंगे। जबकि 14 दिसंबर को चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा। बता दें कि 2011 में सेक्टर 17 अर्बन स्टेट वेलफेयर एसोसिएशन के लिए चुनाव हुआ था। उस समय एडवोकेट विजय गोडियान प्रधान चुने गए थे। इसके बाद से कोई चुनाव नहीं हुआ था। अब सात साल बाद कॉलेजियम से चुनाव करवाया जाएगा। यह चुनाव भी हरियाणा रजिस्ट्रेशन व रेगुलेशन ऑफ सोसाइटी रूल्स 2012 के अनुसार हो रहा है।

सोमवार को सेक्टर 17 के कम्यूनिटी हॉल में वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई थी। 2150 वोटरों के आधार पर कॉलेजियम बनाए गए हैं। इसके हिसाब से 102 कॉलेजियम बने हैं। चुनाव प्रबंधक सतीश गोयल ने बताया कि एक से 100 नंबर तक के प्रत्येक कॉलेजियम में 21 सदस्य हैं। जबकि 101 व 102 में 25-25 सदस्य हैं। चुनाव के लिए 145 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। कॉलेजियम से जीते गए प्रतिनिधि मिलकर एसोसिएशन के प्रधान का चुनाव करेंगे।

23 दिसंबर को नामांकन

सेक्टर 17 वेलफेयर एसोसिएशन का कॉलेजियम का चुनाव 23 दिसंबर को होगा। इस चुनाव में आम चुनावों की तरह से प्रत्याशियों को चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा। नामांकन फार्म की फीस भी 300 रुपये रखी गई है। जो भी प्रत्याशी नामांकन कर रहा है, उसे उसके कॉलेजियम की लिस्ट भी दी जा रही है। यदि एसोसिएशन के सभी मेंबरों की लिस्ट चाहता है, तो उसके लिए अलग से 300 रुपये की फीस रखी गई है। इसके साथ ही यह भी शर्त रखी गई है कि एसोसिएशन की किसी भी प्रकार की बकाया राशि का भुगतान करने वाला ही वोट डाल सकेगा।

काफी समय से चल रही थी प्रक्रिया

चुनाव कराने को लेकर कई बार पेंच भी फंसे थे। पहले चुनाव कराने की जिम्मेदारी नायब तहसीलदार ओमप्रकाश को दी गई थी। बाद में यह तय हुआ कि क्लास वन ऑफिसर की देखरेख में यह चुनाव करवाए गए। इसके बाद प्रशासन ने डीईटीसी एक्साइज आरके ¨सगला को नोडल अधिकारी बनाया। उन्होंने एसोसिएशन के मेंबरों की लिस्ट दोबारा से तैयार करवाई। साथ ही हुडा सेक्टर 17 से पांच लोगों की कमेटी बनवाई गई। हालांकि बीच में निगम चुनाव की वजह से फिर से पेंच फंस गया। बाद में कमेटी मेंबरों के साथ मी¨टग में तय हुआ कि निगम चुनाव के बाद 23 दिसंबर को कॉलेजियम से चुनाव करवाया जाएगा।

प्रधान के लिए भी हो सकता है चुनाव

कॉलेजियम से चुने गए प्रतिनिधि मिलकर प्रधान का चयन करेंगे। यदि आपसी सहमति से बात बन जाती है, तो ठीक है। नहीं तो चुने गए 102 प्रतिनिधियों के बीच फिर चुनाव होगा। जिसमें अधिक वोट मिलने वाले को प्रधान चुना जाएगा।

chat bot
आपका साथी