जमीन विवाद में महिला पर जानलेवा हमला

जागरण संवाददाता यमुनानगर तेजली में जमीन विवाद में महिला पर उसके जेठ और देवर के परिवा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Mar 2019 05:14 PM (IST) Updated:Mon, 18 Mar 2019 03:06 AM (IST)
जमीन विवाद में महिला पर जानलेवा हमला
जमीन विवाद में महिला पर जानलेवा हमला

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : तेजली में जमीन विवाद में महिला पर उसके जेठ और देवर के परिवार के सदस्यों ने हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने आधा दर्जन लोगों पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

तेजली गांव निवासी कमलेश ने थाना शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति के दो अन्य भाई हैं। जमीन और प्लॉटों के बटवारे के लिए उनमें पहले भी झगड़ा हो चुका है। 10 मार्च को उसका जेठ मनी राम और देवर जसबीर की पत्नी निर्मल, उसका लड़का प्रवीण कुमार, लवकेश, मनी राम की पत्नी परिवार के अन्य सदस्यों के साथ राधा स्वामी सत्संग भवन के पीछे उनके प्लाट की नींव जबरदस्ती खोदने लगे। सूचना पाते ही वह अपने परिवार के साथ मौके पर पहुंच गई और नींव की खोदाई करने से मना किया। इसी दौरान मनीराम के परिवार के सदस्यों लवकेश, प्रवीण, नवीन, मेनपाल, सुदेश, निर्मल और नरेश ने डंडों, सरिया उन पर हमलाकर दिया। इसके अलावा उन्हें गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर मचाने पर आरोपित वहां से फरार हो गए। उसके रिश्तेदार गांव उत्तमवाला निवासी कुलविद्र सिंह ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने अस्पताल में पहुंच कर घायलों के बयान दर्ज किए और कमलेश की शिकायत पर लवकेश, प्रवीण, नवीन, मैनपाल, सुदेश, निर्मल और नरेश के खिलाफ केस दर्ज कर दिया।

chat bot
आपका साथी