जयंती कार्यक्रम के लिए किया जनसंपर्क

संवाद सहयोगी, रादौर : कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेश ढांडा ने शनिवार को गांवों

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Feb 2019 06:45 PM (IST) Updated:Sun, 17 Feb 2019 01:04 AM (IST)
जयंती कार्यक्रम के लिए किया जनसंपर्क
जयंती कार्यक्रम के लिए किया जनसंपर्क

संवाद सहयोगी, रादौर : कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेश ढांडा ने शनिवार को गांवों का दौरा कर रविवार को कुंजल गांव में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती कार्यक्रम में न्योता दिया। इसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर मुख्य अतिथि होंगे। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जयंती गांव कुंजल में 17 फरवरी को मनाई जा रही है। इसमें क्षेत्र से सैकड़ों लोग भाग लेंगे। डॉ. अशोक तंवर हरियाणा प्रदेश के हर गरीब, मजदूर, किसान, युवा की आवाज बन गए हैं। सभी उनके नेतृत्व में हरियाणा में कांग्रेस सरकार लेकर के आएंगे। हरियाणा की सभी लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करवा राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनाने में अहम योगदान देंगे। मौके पर सरदार हीरा ¨सह, सुरेशदास, रामकुमार, दिलावर, देशराज, राजेंद्र, विक्की, शेर ¨सह, कृष्ण लाल, जय ¨सह, रणबीर, खेमराज और विजय मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी