मंडी का चौराहा अब जाना जाएगा छोटू राम चौक के नाम से

संवाद सहयोगी, रादौर : सर छोटूराम किसानों के सच्चे मसीहा थे। जिन्होंने अपना पूरा जीवन कि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Feb 2019 06:16 PM (IST) Updated:Mon, 11 Feb 2019 03:07 AM (IST)
मंडी का चौराहा अब जाना जाएगा छोटू राम चौक के नाम से
मंडी का चौराहा अब जाना जाएगा छोटू राम चौक के नाम से

संवाद सहयोगी, रादौर : सर छोटूराम किसानों के सच्चे मसीहा थे। जिन्होंने अपना पूरा जीवन किसानों की भलाई में बिताया। उन्होंने किसानों को कर्जे से मुक्ति दिलवाने के लिए जो संघर्ष किया। छोटूराम का कर्ज किसान कभी नहीं चुका पाएंगे। यह शब्द विधायक श्याम ¨सह राणा ने रविवार को शहर के मंडी चौक का नाम बदले जाने पर छोटू राम चौक का शुभारंभ करते हुए कही। उन्होंने छोटू राम के कैलेंडर का भी अनावरण किया।

श्याम ¨सह राणा ने कहा कि जब देश के लोग आजादी के लिए संघर्ष कर रहे थे तो सर छोटूराम ने देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ने के अलावा किसानों के हितों की लड़ाई भी लड़ी। किसान साहूकारों के मकड़जाल में फंस कर कर्जे में डूबा था। तब छोटूराम ने सभी बिरादरी के किसानों के हितों की लड़ाई लड़ी। उनके संघर्ष के कारण किसानों को कर्जे से मुक्ति मिली। उन्होंने कहा कि हमें छोटूराम के द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलकर राष्ट्र निर्माण करना चाहिए। मौके पर प्रीतम ¨सह धौलरा, राजीव सांगवान,अमित बापौली, कुलदीप नंबरदार, कोकी घेसपुर, संजय ढांडा, समय ¨सह खुर्दबन, मलखान ¨सह ग्रेवाल, सतपाल मलिक, करनैल सागड़ी, निर्मल कलेसरा और जस्सी धौलरा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी