भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया ऑफिस का उद्घाटन

संवाद सहयोगी, रादौर : त्रिवेणी चौक के पास बुधवार को भाजपा कार्यालय का जिला अध्यक्ष महेंद्र खदर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Feb 2019 07:00 PM (IST) Updated:Thu, 21 Feb 2019 03:06 AM (IST)
भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया ऑफिस का उद्घाटन
भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया ऑफिस का उद्घाटन

संवाद सहयोगी, रादौर : त्रिवेणी चौक के पास बुधवार को भाजपा कार्यालय का जिला अध्यक्ष महेंद्र खदरी ने शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक श्याम ¨सह राणा ने की। महेंद्र खदरी ने कहा कि कार्यकर्ता आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए तैयार रहे। कार्यकर्ता भाजपा की नीतियों को जन, जन तक पहुंचाए । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा करवाए जा रहे कार्यों को सभी तक पहुंचा कर पार्टी का प्रचार करें। उन्होंने कहा कि रादौर विधानसभा क्षेत्र में रिकार्डतोड़ विकास कार्य हैं। इतने विकास कार्य किसी भी विधानसभा क्षेत्र में नहीं हुए है। जिसके लिए क्षेत्र के लोग मुख्यमंत्री मनोहरलाल के आभारी है।

chat bot
आपका साथी