खेलों से होता मानसिक व शारीरिक विकास : गौरव

संवाद सहयोगी, रादौर : दामला युवा क्रिकेट क्लब की ओर से रविवार को किशनपुरा दामला में दो

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Jun 2018 06:38 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jun 2018 07:56 AM (IST)
खेलों से होता मानसिक व शारीरिक विकास : गौरव
खेलों से होता मानसिक व शारीरिक विकास : गौरव

संवाद सहयोगी, रादौर : दामला युवा क्रिकेट क्लब की ओर से रविवार को किशनपुरा दामला में दो दिवसीय नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ इनेलो ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार बुबका के पुत्र व युवा इनेलो नेता गौरव कांबोज बुबका ने रिबन काटकर किया। प्रतियोगिता में विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। गौरव ने कहा कि खेलों से हमारा मानसिक व शारीरिक दोनो तरह का विकास होता है। हम खेलों में भाग लेकर अपना व अपने क्षेत्र का नाम रोशन कर सकते हैं। खेलों से युवा नशे जैसी बुराइयों से बच सकते हैं। युवा वर्ग अपना ध्यान पढ़ाई के साथ साथ खेलों में लगाएं। इससे वे स्वस्थ रहेंगे। मौके पर प्रदीप, राहुल, प्रवीण, शुभम, अनेज कांबोज दामला आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी