यमुना नदी में नहाने गए किशोर व युवक की डूबने से मौत

यमुना नदी में नहाने गए किशोर व युवक की डूबने से मौत

By JagranEdited By: Publish:Tue, 05 Jun 2018 01:31 AM (IST) Updated:Tue, 05 Jun 2018 01:36 AM (IST)
यमुना नदी में नहाने गए किशोर व युवक की डूबने से मौत
यमुना नदी में नहाने गए किशोर व युवक की डूबने से मौत

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

खनन की वजह से यमुना नदी में बने कुंड ने एक बार फिर दो लोगों की जान ले ली। बाकरपुर घाट के पास नहाते समय सोमवार को एक किशोर व युवक की डूबने से मौत हो गई।

नया गांव निवासी 18 वर्षीय निशांत कांबोज व 16 वर्षीय जतिन कांबोज, दोनों पड़ोसी हैं। निशांत के मामा का लड़का दीपांशु भी कुछ दिन पहले नया गांव में आया था। सोमवार दोपहर तीनों जतिन की बाइक पर बाकरपुर घाट पर यमुना नदी पर पहुंच गए। तीनों घर से चुपचाप निकले थे। निशांत व जतिन नदी में उतर गए, दीपांशु घाट पर ही खड़ा रहा। कुछ ही देर में निशांत व जतिन कुंड में डूब गए। दीपांशु ने जब उन्हें डूबते देखा तो वह घबरा गया। उसके पास फोन नहीं था। घटना के बारे में बताने के लिए वह पास के ही गांव बाकरपुर पहुंचा। वहां से परिजनों को सूचित किया। दोनों को खोजने के लिए ग्रामीण दौड़े आए। लोगों को पहले निशांत का शव मिला, जिसे वे निजी कार से ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। कुछ देर बाद ही जतिन का शव भी मिल गया। डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाते ही थाना बूड़िया एसएचओ बलराज मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में ले लिया।

chat bot
आपका साथी