होलिका पूजन के लिए उमड़े श्रद्धालु

संवाद सहयोगी बिलासपुर क्षेत्र में होली पर्व धूमधाम से मनाया गया। मुख्य चौक और हरतौल मोड़ के

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Mar 2019 06:49 PM (IST) Updated:Wed, 20 Mar 2019 06:49 PM (IST)
होलिका पूजन के लिए उमड़े श्रद्धालु
होलिका पूजन के लिए उमड़े श्रद्धालु

संवाद सहयोगी, बिलासपुर : क्षेत्र में होली पर्व धूमधाम से मनाया गया। मुख्य चौक और हरतौल मोड़ के पास होली पर पूजन के लिए दोपहर से ही महिलाओं और श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। कस्बावासियों ने पूजा कर सुख शांति की कामना की।

सरपंच चंद्रमोहन कटारिया ने सपरिवार होली पर पूजा अर्चना कर नगर और क्षेत्र की सुख शांति की कामना की। उन्होंने कहा कि हमारा देश पर्वों का देश है। हम सब आपस में मिलजुल कर त्योहार मनाते हैं। त्योहारों से हमें अपनी संस्कृति के बारे व मेलजोल की सीख मिलती है। होली का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है। सुरक्षा बढ़ा दी

क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसएचओ सुनील कुमार ने होली के त्योहार को देखते हुए पूरे क्षेत्र में गस्त बढ़ा दी है। होली के दिन अन्य दिनों की अपेक्षा युवा वर्ग होली के दिन हुल्लड़बाजी बाजी करते हैं।

chat bot
आपका साथी