किसानों ने उपमुख्यमंत्री व बिजली मंत्री के खिलाफ मुकदमा चलाने पर चेतावनी

किसान संगठनों के पदाधिकारियों ने वीरवार को तीन कृषि कानून के विरोध में एसडीएम दर्शन कुमार को ज्ञापन दिया। किसान नेता संजीव बालिया सुमित पाल सिंह साहिल शर्मा शिव दयाल सिंह राजेश बिद्रा बलबीर सिंह ने कहा कि उपमुख्मंत्री दुष्यंत चौटाला व बिजली मंत्री रणजीत सिंह को सिहांसन खाली कर देना चाहिए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 06:38 AM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 06:38 AM (IST)
किसानों ने उपमुख्यमंत्री व बिजली मंत्री के खिलाफ मुकदमा चलाने पर चेतावनी
किसानों ने उपमुख्यमंत्री व बिजली मंत्री के खिलाफ मुकदमा चलाने पर चेतावनी

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : किसान संगठनों के पदाधिकारियों ने वीरवार को तीन कृषि कानून के विरोध में एसडीएम दर्शन कुमार को ज्ञापन दिया। किसान नेता संजीव बालिया, सुमित पाल सिंह, साहिल शर्मा, शिव दयाल सिंह, राजेश बिद्रा, बलबीर सिंह ने कहा कि उपमुख्मंत्री दुष्यंत चौटाला व बिजली मंत्री रणजीत सिंह को सिंहासन खाली कर देना चाहिए। क्योंकि लोकतंत्र में सत्ता पर वहीं लोग बैठते हैं, जिन्हें जनता का आदेश प्राप्त हो। केंद्र सरकार ने किसान विरोधी तीन कानूनों को पास किया। उपमुख्यमंत्री व बिजली मंत्री इसका समर्थन कर रहे हैं। अनिवार्य वस्तु कानून में संशोधन जमाखोरी को छूट देता है। कंपनियों द्वारा ठेके पर खेती करवाने का कानून किसानों को बंधक बनाएगा। निजी मंडी को बिना फीस खरीद की छूट देने वाले कानून से व्यवस्था टूट जाएगी। एमएसपी भी खत्म हो जाएगी। चौधरी देवी लाल के नाम का दुरुपयोग करने के अपराध में किसान द्रोह का मुकदमा चलेगा।

chat bot
आपका साथी