ट्यूबवेल के कमरे में खून से लथपथ मिला किसान का शव

छछरौली थाना क्षेत्र के ताहरपुर कलां गांव में ट्यूबवेल पर किसी ने 79 वर्षीय किसान गुरदयाल सिंह की हत्या कर दी। मृतक के गले पर निशान थे। इसके अलावा सिर समेत शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान थे जिनमें से खून निकल रहा था। थाना छछरौली पुलिस ने मौके का मुआयना किया। हत्या किसने और क्यों की फिलहाल इसका पता नहीं चला। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Jul 2021 07:22 AM (IST) Updated:Sat, 17 Jul 2021 07:22 AM (IST)
ट्यूबवेल के कमरे में खून से लथपथ मिला किसान का शव
ट्यूबवेल के कमरे में खून से लथपथ मिला किसान का शव

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : छछरौली थाना क्षेत्र के ताहरपुर कलां गांव में ट्यूबवेल पर किसी ने 79 वर्षीय किसान गुरदयाल सिंह की हत्या कर दी। मृतक के गले पर निशान थे। इसके अलावा सिर समेत शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान थे, जिनमें से खून निकल रहा था। थाना छछरौली पुलिस ने मौके का मुआयना किया। हत्या किसने और क्यों की फिलहाल इसका पता नहीं चला। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव ताहरपुर निवासी अशोक कुमार ने थाना छछरौली पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता गुरदयाल सिंह वीरवार रात को ट्यूबवेल पर गए थे। शुक्रवार सुबह उसका बेटा ट्यूबवेल पर गया तो उसने देखा कि पिता ट्यूबवेल के पास बने कमरे में मृत पड़े थे। बेटे ने इसकी सूचना उसे फोन पर दी। उस वक्त वह हिमाचल प्रदेश के कोलर में गया हुआ था। वह बागवानी करता है। इसी सिलसिले में वह हिमाचल प्रदेश गया हुआ था। सूचना मिलते ही वह तुरंत गांव पहुंचा। उसने देखा कि फर्श पर उसके पिता खून से लथपथ थे। सिर समेत शरीर के कई हिस्सों पर चोट के कारण खून बह रहा था। गमछे से उनका गला घोंट कर हत्या की गई थी। अशोक ने हत्या की सूचना पुलिस को दी। थाना छछरौली पुलिस ने जांच करते हुए शव को कब्जे में ले लिया। हत्या की वजह जानने के लिए पुलिस ने डाक्टर के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया।

मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर ज्ञान सिंह ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम डाक्टरों के पैनल से करवाया गया है। फिलहाल अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूछताछ में अशोक ने अभी किसी पर शक नहीं जताया है। उसका कहना है कि उसके पिता की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। जांच शुरू कर दी है। जल्द ही हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी