हर गांव से 11 ट्रैक्टर दिल्ली के लिए करेंगे कूच : सुभाष

भारतीय किसान यूनियन की ओर से किसानों को 26 जनवरी को दिल्ली प

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 08:30 AM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 08:30 AM (IST)
हर गांव से 11 ट्रैक्टर दिल्ली के लिए करेंगे कूच : सुभाष
हर गांव से 11 ट्रैक्टर दिल्ली के लिए करेंगे कूच : सुभाष

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

भारतीय किसान यूनियन की ओर से किसानों को 26 जनवरी को दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया जा रहा है। इसके तहत भाकियू के पदाधिकारी गांवों में जनसंपर्क कर रहे हैं। हर गांव से 11 ट्रैक्टर लेकर दिल्ली कूच करने का किसानों से आह्वान किया जा रहा है। शनिवार को दर्जनों गांवों में भाकियू के पदाधिकारी गए।

भाकियू के जिला प्रधान सुभाष गुर्जर ने बताया कि सबकी नजरें अब किसान नेताओं के ऊपर हैं कि इस आंदोलन के परिणाम क्या रहेंगे। कृषि कानूनों की वापसी होगी, तभी घर वापसी होगी। 26 जनवरी की परेड के लिए अपने ट्रैक्टर पर तिरंगा झंडा लगाकर हर गांव से 11 ट्रैक्टर लेकर दिल्ली के लिए कुच करें। अब हर गांव में भाकियू जाएगी और किसानों से ट्रैक्टर लेकर दिल्ली पहुंचने की अपील की इस दौरान जयपाल, बाजिद्र सिंह राणा, इकराम गुर्जर, धर्मवीर, उदय सिंह, सुखदेव सिंह, मोहनलाल, सतवीर सिंह, जगपाल सिंह पूर्व सरपंच धौडंग,सरदार गुरुदेव सिंह भी मौजूद रहे। अर्जुन चौटाला का एक हजार ट्रैक्टरों से स्वागत करेंगे कार्यकर्ता

इनेलो की बैठक शनिवार को पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा के कार्यालय पर हुई। इसमें 23 जनवरी को अर्जुन सिंह चौटाला के नेतृत्व में आयोजित की जा रही किसान, मजदूर एकता ट्रैक्टर यात्रा को कामयाब बनाने को लेकर योजना बनाई गई। वहीं निर्णय लिया गया कि रादौर हलके में पहुंचने पर यात्रा का सुढल व सुढैल गांवों में एक हजार ट्रैक्टरों के काफिले से स्वागत किया जाएगा। यात्रा हरनौल, टोपरा कला, खेड़ी लक्खा सिंह, चमरोड़ी से होते हुए रादौर पहुंचेगी। इसके बाद लाडवा की ओर प्रस्थान करेगी। इस मौके पर हलका प्रधान सर्वप्रिय जठलाना, सुभाष खुर्दबन, दलबीर सिंह धौलरा, राजेश कश्यप, प्रिस मैहला, गुरिद्र कंडरौली, जगीर सिंह छारी, सतीश तरार, मेजर सिंह, सुरेश बापा, राजा बापा, ओमपाल, राजन, विनोद राणा, लछमन कश्यप व दिलशाद मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी