गुरु गोबिद सिंह का प्रकाश पर्व मनाने की बनाई रूपरेखा

गुरु गोबिद सिंह के प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन निकाला निकाला जाएगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर गुरुद्वारा पहली व 10वीं पातशाही कपालमोचन में सिख संगत की एक बैठक का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Dec 2019 06:30 AM (IST) Updated:Fri, 13 Dec 2019 06:30 AM (IST)
गुरु गोबिद सिंह का प्रकाश पर्व मनाने की बनाई रूपरेखा
गुरु गोबिद सिंह का प्रकाश पर्व मनाने की बनाई रूपरेखा

संवाद सहयोगी, बिलासपुर : गुरु गोबिद सिंह के प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन निकाला निकाला जाएगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर गुरुद्वारा पहली व 10वीं पातशाही कपालमोचन में सिख संगत की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से एसजीपीसी सदस्य बलदेव सिंह व बीबी मंजीत कौर गधौला मौजूद रही। सरदार बलदेव सिंह ने कहा कि गुरु गोबिद सिंह का प्रकाश पर्व दो जनवरी को पूरे विश्व में बड़ी श्रद्धा व उत्साह के मनाया जाएगा। प्रकाश पर्व पर एसजीपीसी की ओर से विशाल नगर कीर्तन निकाला जाएगा। नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब कपालमोचन से सुबह नौ बजे आरंभ होकर क्षेत्र के लगभग तीन दर्जन से अधिक गांवों से होता हुआ गुरुद्वारा कपालमोचन में संपन्न होगा।

गुरुद्वारा प्रबंधक नरेंद्र सिंह ने बताया कि 31 जनवरी को गुरुद्वारा में अखंड पाठ साहिब का आरंभ होगा। दो जनवरी को श्री अखंड पाठ की समाप्ति होगी। इस अवसर पर गुरू का लंगर बरताया जाएगा। मौके पर जसपाल सिंह, तेजा सिंह प्रधान, शेर सिंह, नरेंद्र सिंह, अवतार सिंह, सरबजीत सिंह, बलकार सिंह उपस्थित रहे।

इनसेट

यह रहेगा नगर कीर्तन का रूट

गुरु पर्व पर निकाले जाने वाला नगर कीर्तन कपालमोचन के पहली दसवीं पातशाही से आरंभ होकर गांव अहड़वाला, अराईयावाला, जट्टपुरा, कुडे़वाला, मलिकपुर बांगर, खानूवाला, लेदी, तुगलकपुर, हसनपुर, कड़कौली, तिहमो, मुजाफ्त, प्रतापनगर, किशनपुरा, चुहड़पुर, मलिकपुर खादर, उर्जनी, शेरपुर मोड़, छछरौली, लेदा खास, जटहेडी, फेरूवाला, रामखेड़ी अड्डा, चंगनौली, पीरूवाला, शाहपुर, बिलासपुर, शिव चौक से होता हुआ गुरुद्वारा साहिब के प्रांगण में संपन्न होगा।

chat bot
आपका साथी