देश की तरक्की में ताऊ देवीलाल का रहा अहम स्थान : महीपाल

चौधरी देवी लाल हर्बल पार्क चुहड़पुर कलां में पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवी लाल को इनेलो कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। पूर्व जिला अध्यक्ष महीपाल ¨सह भगवानगढ़ ने कहा कि देवी लाल जनता के सच्चे हितैषी व जनप्रिय नेता थे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 Sep 2018 01:06 AM (IST) Updated:Wed, 26 Sep 2018 01:06 AM (IST)
देश की तरक्की में ताऊ देवीलाल का रहा अहम स्थान : महीपाल
देश की तरक्की में ताऊ देवीलाल का रहा अहम स्थान : महीपाल

संवाद सहयोगी, खिजराबाद : चौधरी देवी लाल हर्बल पार्क चुहड़पुर कलां में पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवी लाल को इनेलो कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। पूर्व जिला अध्यक्ष महीपाल ¨सह भगवानगढ़ ने कहा कि देवी लाल जनता के सच्चे हितैषी व जनप्रिय नेता थे। देश व प्रदेश की तरक्की में उनका अहम योगदान रहा है। उन्होंने जीवनभर गरीब वर्ग के लिए संघर्ष किया। पूर्व विधायक ईश्वर पलाका ने कहा कि देवी लाल सच्चे जननायक थे। जीवनभर किसान व गरीब मजदूर वर्ग के लिए काम किया। श्रद्धांजलि सभा में छछरौली मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन चंद्र पाल माडो, पूर्व विधायक ईश्वर पलाका, राज कुमार सैनी, जिला प्रवक्ता सुरेश शर्मा, युवा इनेलो नेता रवि चौधरी देवधर, जिला प्रधान दलमीरा राम सैनी, पूर्व चेयरमैन चंद्र भान काम्बोज, देवी दयाल, देवेंद्र पाल ¨सह संधू, जगदीश देवधर, दया राम, शिव गुप्ता जगाधरी, गुरदयाल ¨सह शेरपुर,अजैब ¨सह, देवी दयाल, संजू, सुरेंद्र उपस्थित थे।

पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

संवाद सहयोगी, रादौर : देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री ताऊ देवीलाल की 105वीं जयंती मंगलवार को शहर में इनेलो कार्यकर्ताओं द्वारा मनाई गई। इनेलो कार्यकर्ताओं ने डॉ. जरनैल ¨सह पंजेटा के कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में ताऊ देवीलाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रंद्धासुमन भेंट की। बस स्टैंड, शहीद उधम¨सह चौक, बस स्टैंड रोड, जाट नगर, रादौरी रोड, बुबका रोड पर लडडू बांटकर खुशियां मनाई। डॉ. जरनैल ¨सह पंजेटा व कमल चमरोड़ी ने कहा कि ताऊ देवीलाल ने अपना जीवन किसानों व मजदूरों के हितों की लड़ाई लड़ने में बिताया। वह किसान व मजदूरों के सच्चे हितैषी थे।मौके पर सुभाष सैनी, सरदार मेजर ¨सह, सुनील कौशल, सरदार गुरचरण ¨सह, सुरेश कश्यप, रोशनलाल जुब्बल, नवाबखान, जयपाल सैनी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी