बेटियों की बल्ले बल्ले, तीसरे स्थान पर रहा किसान का बेटा

फोटो : - सेक्रेट हार्ट कांवेंट स्कूल की आर्शिया छाबड़ा 99 प्रतिशत के साथ रही टॉप सीबीएसई बोर्ड की ओर से जारी 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में एक बार फिर बेटियां फलक पर छाई। पहले दो स्थानों बेटियों ने अपनी जगह बनाई। तीसरे स्थान पर बिलासपुर का सुमित मान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सेक्रेट हार्ट कांवेंट स्कूल जगाधरी की आर्शिया छाबड़ा 99 प्रतिशत अंक के साथ जिले में प्रथम स्थान पर रही।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 30 May 2018 12:56 AM (IST) Updated:Wed, 30 May 2018 12:56 AM (IST)
बेटियों की बल्ले बल्ले, तीसरे स्थान पर रहा किसान का बेटा
बेटियों की बल्ले बल्ले, तीसरे स्थान पर रहा किसान का बेटा

फोटो :

- सेक्रेट हार्ट कांवेंट स्कूल की आर्शिया छाबड़ा 99 प्रतिशत के साथ रही टॉप

- गणपति कांवेंट पब्लिक स्कूल का सुमित मान रहा 98.6 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर

- दिल्ली पब्लिक की वर्तिका ने 98.2 प्रतिशत के साथ रही तीसरे स्थान

- सीबीएसई ने जारी किया 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : सीबीएसई बोर्ड की ओर से जारी 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में एक बार फिर बेटियां फलक पर छाई। पहले दो स्थानों बेटियों ने अपनी जगह बनाई। तीसरे स्थान पर बिलासपुर का सुमित मान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सेक्रेट हार्ट कांवेंट स्कूल जगाधरी की आर्शिया छाबड़ा 99 प्रतिशत अंक के साथ जिले में प्रथम स्थान पर रही। इसके साथ दयाल ¨सह पब्लिक स्कूल की पल्लवी ने 98.8 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरे स्थान पर रही। दिल्ली पब्लिक स्कूल की वर्तिका 98.2 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रही। अभिभावकों ने बेटियों की सफलता पर गर्व किया। फोटो : 39, 40

डॉक्टर बनना चाहती है आर्शिया

सेक्रेट हार्ट कांवेंट स्कूल की हुडा सेक्टर 17 निवासी आर्शिया छाबड़ा ने बातचीत में बताया कि उनके पापा और मम्मी दोनों डेंटल कॉलेज में डॉक्टर हैं। वह भी मेडिकल में जाना चाहती है। उसके पिता डॉ. नवीन छाबड़ा और डॉ. श्रुति छाबड़ा दोनों ने उनका मार्गदर्शन किया। समय समय पर उनकी पढ़ाई में मदद भी की। इसके अलावा उन्होंने कहीं से कोई को¨चग नहीं ली। वह दिन के सात घंटे पढ़ाई करती थी। जब भी पढ़ती थी तो दिल से पढ़ाई करती थी। 11वीं कक्षा में आने के बाद उन्होंन ट्यूशन रखी है। उसकी छोटी बहन ¨प्रशा भी है। वह दोनों एक साथ पढ़ाई करती हैं। इनके पिता डॉ. नवीन छाबड़ा बताते हैं कि उन्होंने अपनी बेटी को मोबाइल से दूर रखा है। स्कूल से छुट्टी के वक्त वह हमेशा दस मिनट पहले स्कूल के बाहर जाकर खड़े हो जाते हैं, ताकि जिससे उनकी बेटी केा इंतजार न करना पड़े और फोन की उसे जरूरत नहीं रहे। उनका दूसरे अभिभावकों को भी यही संदेश है कि वह अपने बच्चों को मोबाइल से दूर रखें। उनका मानना है कि मोबाइल पास होने से बच्चे पढ़ाई को समय नहीं दे पाते हैं। बच्चों पर हमेशा अभिभावकों को नजर रखनी चाहिए। कितने भी व्यस्त क्यों न रहते हो, लेकिन रोजाना उनको समय देना चाहिए। आर्शिया ने बताया कि पढ़ाई के अलावा उनको पें¨टग में रुचि है। वह खाली समय में पें¨टग करती हैं। अब उनका फोकस 11वीं कक्षा की पढ़ाई पर है। इंग्लिश में 98, ¨हदी में 99, मैथ में 98, साइंस में 100, सोशल साइंस में 95 हैं। अतिरिक्त विषय फांउडेशन आफ आइटी कंप्यूटर साइंस में 100 अंक हासिल किए। फोटो : 54

किसान का बेटा रहा दूसरे स्थान पर

गणपति कांवेट स्कूल बिलासपुर के सुमित मान ने 493 अंक के साथ 98.6 प्राप्त कर जिले में दूसरा व बिलासपुर में पहला स्थान हासिल किया। उसके पिता देवी चंद साधारण किसान है, तो मां हाउस वाइफ। बेटे की इस सफलता पर माता पिता को नाज है। सुमित मान का सपना आईआईटी में जाने का है। पिता के साथ खेतीबाड़ी में भी हाथ बंटाने वाले सुमित का कहना है कि उसने कोई को¨चग नहीं ली। स्कूल में जो पढ़ाया जाता, उसे घर पर आकर जरूर रिवाइज करता। शाम को खेलने के लिए भी समय निकलता। इससे मानसिक तनाव नहीं होता। जब तक मानसिक रुप से पूरी तरह से फिट रहेंगे, तभी पढ़ा हुआ याद रहेगा।

फोटो : 36

बिना को¨चग के मिली सफलता

डीपीएस स्कूल की छात्रा वृतिका ने 98.2 प्रतिशत अंक लेकर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। वृतिका अपनी मां के साथ सेक्टर 17 में रहती है। बड़ी बहन गुरुग्राम में जॉब करती है। वृतिका ने कोई को¨चग नहीं ली। लेकिन रोजाना पांच से छह घंटे तक पढ़ाई करने का शेड्यूल बनाया। हालांकि क्या बनना है इसके बारे में वृतिका ने अभी कोई फैसला नहीं किया है। उसका कहना है कि यह सब 12वीं के बाद डिसाइड किया जाएगा। इसके पापा अनिल कुमार सेठी, माता मंजू सेठी हैं। इनके पिता बिजनसमैन हैं। वृतिका का कहना है कि पढ़ाई के लिए नियमित शेड्यूल बनाया जाना चाहिए। खेलने का समय अलग से रखना चाहिए। इतना जरूर है कि मानसिक तनाव से बिल्कुल दूर रहे। तभी बेहतर पढ़ाई हो सकेगी।

chat bot
आपका साथी