कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के संस्कार के लिए शमशान भूमि निर्धारित

ना वायरस के सामुदायिक संचरण को रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि कोरोना से मौत होने पर धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा ताकि कानून और व्यवस्था की स्थिति बनी रहे। इसी कड़ी में यमुनानगर जिला में अ

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Jun 2020 08:02 AM (IST) Updated:Fri, 19 Jun 2020 08:02 AM (IST)
कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के संस्कार के लिए शमशान भूमि निर्धारित
कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के संस्कार के लिए शमशान भूमि निर्धारित

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि कोरोना से मौत होने पर धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा ताकि कानून और व्यवस्था की स्थिति बनी रहे। इसी कड़ी में यमुनानगर जिला में अलग-अलग क्षेत्र के लिए 10 शमशान भूमियां एवं कब्रिस्तान निर्धारित किए गए हैं। इनके लिए 10 ड्यूटी मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई है। उन्होंने बताया कि यमुना घाट शमशान भूमि नजदीक ओपी जिदल पार्क यमुनानगर व कुलदीप नगर चांदपुर यमुनानगर कब्रिस्तान के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार ओम प्रकाश को लगाया गया है। गंगा नगर कालोनी जगाधरी बनी मस्जिद कब्रिस्तान, द्वारिका दास शमशान घाट नजदीक बूड़िया चुंगी जगाधरी तथा ईसाई कब्रिस्तान अंबाला रोड नजदीक रक्षक विहार नाका जगाधरी के लिए जगाधरी के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी दिनेश शर्मा को ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है। रामबाग शमशान बाग कोटला रोड साढौरा तथा कब्रिस्तान नजदीक रोजा पीर कालाआंब रोड साढौरा के लिए नायब तहसीलदार साढौरा को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। शमशान घाट वार्ड-7 रादौर, कब्रिस्तान वार्ड-12 रादौर व ईसाई कब्रिस्तान छोटाबांस के लिए रादौर की नायब तहसीलदार भारती पुहाल को ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है।

chat bot
आपका साथी