ससुराल वालों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस के खिलाफ सीएम विडो पर शिकायत

रादौर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में जीरो एफआइआर दर्ज कर इसे इंद्री थाने में ट्रांसफर कर दिया था।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 May 2020 04:45 AM (IST) Updated:Tue, 12 May 2020 04:45 AM (IST)
ससुराल वालों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस के खिलाफ सीएम विडो पर शिकायत
ससुराल वालों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस के खिलाफ सीएम विडो पर शिकायत

संवाद सहयोगी, रादौर : कस्बे की महिला ने ससुराल वालों पर जान से मारने की कोशिश करने, पति द्वारा अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने और अपने जेठ द्वारा दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया था। रादौर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में जीरो एफआइआर दर्ज कर इसे इंद्री थाने में ट्रांसफर कर दिया था। जिसके बाद इंद्री पुलिस ने 17 मार्च को महिला की शिकायत पर उसके पति, सास, जेठानी और जेठ व के विरुद्ध मामला दर्ज किया था। परंतु आज तक इंद्री पुलिस ने मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। महिला ने सोमवार को सीएम विडो पर शिकायत देकर पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

महिला ने सीएम विडो पर दी शिकायत में बताया कि 25 फरवरी 2019 को उसकी शादी से हुई थी। शादी में उसके माता पिता ने हर प्रकार का जरूरी सामान दिया था। परंतु शादी के बाद पति, सास, जेठानी और जेठ व अन्य ने दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट की। उसकी हत्या करने की कोशिश की। पति ने उसके साथ जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए। वहीं उसके दोनों जेठों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने अपने मायके वालों को बताया। जिन्होंने रादौर पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने आज तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया।

इस बारे में जांच अधिकारी मोहनलाल से इंद्री थाने में संपर्क किया गया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

chat bot
आपका साथी