सीएम ने सबके लिए बनाई कल्याणकारी योजनाएं : कंवर पाल

गुरुनानक देव के 550वें प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में पावन धाम गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के दर्शन के लिए 5500 श्रद्धालुओं के बस और रेल का किराया सरकार वहन करेगी। यह मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सराहनीय पहल है। ये बातें भाजपा के विधायक कंवरपाल ने कहीं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Nov 2019 08:20 AM (IST) Updated:Sat, 09 Nov 2019 08:20 AM (IST)
सीएम ने सबके लिए बनाई कल्याणकारी योजनाएं : कंवर पाल
सीएम ने सबके लिए बनाई कल्याणकारी योजनाएं : कंवर पाल

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : गुरुनानक देव के 550वें प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में पावन धाम गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के दर्शन के लिए 5500 श्रद्धालुओं के बस और रेल का किराया सरकार वहन करेगी। यह मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सराहनीय पहल है। ये बातें भाजपा के विधायक कंवरपाल ने कहीं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने घोषणा की है कि सरकारी नौकरियों में हरियाणवी युवाओं को 75 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। कैंसर के मरीजों के साथ उनके सहायक के लिए फ्री बस यात्रा की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। आउटसोर्सिग के तहत कार्यरत महिला कर्मचारियों को इसी सप्ताह से मातृत्व अवकाश मिलना शुरू हो जाएगा। प्रत्येक विधानसभा में विकास के लिए 5- 5 करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाने की सूची विधायकों से मांगी गई हैं। हरियाणा सरकार प्रदेश में जल्द ही अनुसूचित जाति आयोग का गठन कर दिया जाएगा। दो किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर स्कूल जाने वाली छात्राओं को मुफ्त परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

chat bot
आपका साथी