फैक्ट्री से साढ़े चार लाख का ब्रास ब्लॉक चोरी, मुंशी और एक पर केस

प्रकाश चौक के पास मेटल फैक्ट्री से करीब साढ़े चार लाख रुपये का ब्रास ब्लॉक चोरी कर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Jul 2019 09:08 AM (IST) Updated:Sun, 14 Jul 2019 09:08 AM (IST)
फैक्ट्री से साढ़े चार लाख का ब्रास ब्लॉक चोरी, मुंशी और एक पर केस
फैक्ट्री से साढ़े चार लाख का ब्रास ब्लॉक चोरी, मुंशी और एक पर केस

जागरण संवाददाता, जगाधरी :

प्रकाश चौक के पास मेटल फैक्ट्री से करीब साढ़े चार लाख रुपये का ब्रास ब्लॉक चोरी कर लिया। आरोप फैक्ट्री में ही कार्य करने वाले लालद्वारा निवासी अरुण बंसल और मुन्ना पर लगा है। मामला कई महीने पहले का है। चोरी पकड़ में आने पर आरोपितों ने हर्जाना भरने की बात फैक्ट्री मालिक से कही, लेकिन बाद में मुकर गए।

गुलाबनगर निवासी राजेश गर्ग की प्रकाश चौक के पास फैक्ट्री है। इसमें उनका मुंशी अरुण कुमार देखरेख करता था। कई महीने पहले फैक्ट्री से ब्रास ब्लॉक चोरी हो गया। राजेश गर्ग ने अपने स्तर पर जांच पड़ताल की, तो पता लगा कि यह ब्रास ब्लॉक अरुण ने फैक्ट्री के ही एक अन्य कर्मी मुन्ना के साथ मिलकर चोरी किया गया। दोनों को पकड़ा गया, तो उन्होंने अपनी गलती मान ली। चोरी किए गए माल का हर्जाना भी देने की बात कही, लेकिन बाद में वह आना कानी करने लगे। जांच अधिकारी एसआइ सतपाल सिंह ने बताया कि मामला काफी पहले का है। अब शिकायत आई है। इसके आधार पर दोनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। चोरी का आरोपित गिरफ्तार

यमुनानगर निवासी प्रमोद कुमार ने बताया कि उनके ऑफिस में लगी एलईडी शादीपुर निवासी तसव्वर ने चोरी कर ली। उसे पकड़ा गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपित पर केस दर्ज कर लिया गया है।

chat bot
आपका साथी