आयुष्मान भारत योजना से जन-जन तक पहुंचेंगी निश्शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं : विधायक

लोगों को बेहतर उपचार देने के उद्देश्य से पूरे देश में आयुष्मान भारत योजना शुरू कर दी गई। इसके लिए जिला स्तर पर भी कार्यक्रम हुआ, जिसमें एलईडी के जरिए पीएम मोदी का संदेश लोगों को सुनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 11:54 PM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 11:54 PM (IST)
आयुष्मान भारत योजना से जन-जन तक पहुंचेंगी निश्शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं : विधायक
आयुष्मान भारत योजना से जन-जन तक पहुंचेंगी निश्शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं : विधायक

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : लोगों को बेहतर उपचार देने के उद्देश्य से पूरे देश में आयुष्मान भारत योजना शुरू कर दी गई। इसके लिए जिला स्तर पर भी कार्यक्रम हुआ, जिसमें एलईडी के जरिए पीएम मोदी का संदेश लोगों को सुनाया गया। सिविल अस्पताल में हुए कार्यक्रम विधायक घनश्याम दास अरोड़ा और डीसी गिरीश अरोड़ा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने पात्र परिवारों को योजना के तहत कार्ड भी बांटे गए। जिले में 93 हजार परिवारों को इस योजना के तहत लाभांवित किया जाना है। इनमें से 304 परिवारों का रजिस्ट्रेशन भी हो चुका है।

विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि यह सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इसका उद्देश्य जन-जन तक निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। पहले चरण में इस योजना में बीपीएल व आर्थिक रूप से गरीब परिवारों को शामिल किया गया है। उन्हें पांच लाख रुपये तक निशुल्क इलाज की सुविधा सरकार की ओर से मिलेगी। सरकार दूसरे चरण में इस योजना में अन्य परिवारों को भी शामिल करने जा रही है।

कार्यवाहक सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि योजना के तहत जिले के सरकारी क्षेत्र के पांच अस्पतालों व निजी क्षेत्र के 14 अस्पतालों को पैनल पर लिया गया है। अब तक 304 पात्र परिवारों को रजिस्ट्रेशन हो चुका है। इसमें से 190 को स्वीकृति भी मिल चुकी है। मरीज व उनके अभिभावक अपना राशन कार्ड (नया या पुराना) तथा आधार कार्ड लाकर पात्रता का पता कर सकते हैं। इसके लिए अस्पताल में हेल्प डेस्क बनाई गई है।

इनको हुए कार्ड वितरित

डीआइएम संदीप कुमार ने बताया कि जसमेर, राज कुमार, देव कुमार, अनिल कुमार, जस¨वदर कुमार को कार्यक्रम के दौरान ई कार्ड वितरित किए गए हैं। अन्य परिवारों को भी ई कार्ड दिए जा रहे हैं। इस मौके पर राकेश त्यागी, डॉ. हर्ष वर्धन, बांके अरोड़ा, उप्पल, सुमित गुप्ता, कुलदीप दुग्गल, जंगशेर, नीरज गुप्ता, करनेश शर्मा, डॉ. कृष्ण करेडा, प्रमिला बक्शी, कमल कांबोज, डॉ. निलेश कोहली, गिरीश पुपरी डॉ. दीपिका गुप्ता, डॉ. विजय परमार, डॉ. विजय विवेक, डॉ. राजेश परमार, डॉ. सुनिल कुमार, डॉ. पूनम चौधरी, डॉ. अराधना, डॉ. संजना दुआ, डॉ. कुलजीत ¨सह, डॉ. विकास अरोडा, डॉ. अनुराग गुप्ता भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी