मतदान के लिए किया जागरूक

मुकंदलाल नेशनल कॉलेज में मतदान के प्रति जागरूकता लाने के लिए अभियान चलाया गया। डॉ. महेश कुमार ने कहा कि चुनाव हमारे देश का सबसे बड़ा त्योहार है। यह हमारे लोकतंत्र की गरिमा को बढ़ाता है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Oct 2019 07:20 AM (IST) Updated:Sat, 12 Oct 2019 07:20 AM (IST)
मतदान के लिए किया जागरूक
मतदान के लिए किया जागरूक

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : मुकंदलाल नेशनल कॉलेज में मतदान के प्रति जागरूकता लाने के लिए अभियान चलाया गया। डॉ. महेश कुमार ने कहा कि चुनाव हमारे देश का सबसे बड़ा त्योहार है। यह हमारे लोकतंत्र की गरिमा को बढ़ाता है। हमें इस लोकतंत्र के महापर्व में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेना चाहिए। महाविद्यालय में पोस्टर मेकिग और स्लोगन राइटिग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। पोस्टर मेकिग प्रतियोगिता में शिवम ने प्रथम, हिमांशी ने द्वितीय एवं सुलेमान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्लोगन राइटिग प्रतियोगिता में कविता अरोड़ा ने प्रथम, मुस्कान ने द्वितीय एवं अभिषेक लूथरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस कार्यक्रम मे प्रो. काजल, प्रो. पूजा भाटिया एवं प्रो. शिवानी निर्णायक मंडल की भूमिका में उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी